Search

 
 
 

एक को चंदवारा पहुंचेगी शौर्य जागरण रथ यात्रा समेत कोडरमा की चार खबरें

 
Koderma : चंदवारा प्रखंड की मदनगुंडी पंचायत अंतर्गत कारोंजिया गांव के देवी मंडप प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की बैठक हुई. अध्यक्षता वरुण यादव ने की. इस दौरान आगामी एक अक्टूबर को शौर्य जागरण रथ यात्रा के भव्य स्वागत को लेकर चर्चा की गई. बजरंग दल के जिला संयोजक राजू यादव ने बताया कि जनवरी 2024 में होने वाले श्रीराम जन्मभूमि में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का साक्षी बनने के लिए देशभर में बजरंग दल द्वारा शौर्य जागरण रथ यात्रा निकाली जा रही है. यह रथ यात्रा चंदवारा में एक अक्टूबर की सुबह साढ़े नौ बजे प्रवेश करेगी. चंदवारा बजरंगबली मंदिर के समीप रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा. तत्पश्चात, रथ यात्रा झुमरी तिलैया सुभाष चौक और फिर कोडरमा ध्वजाधारी पहाड़ पहुंचेगी. मौके पर नवीन पांडेय, रामलखन यादव, शंकर यादव, राजेश कुशवाहा, सिकंदर कुशवाह, बासुदेव यादव, संतोष यादव, विकास मालाकार, बिगन यादव व अशोक यादव आदि मौजूद रहे.

‘स्वच्छ भारत से स्वस्थ्य भारत’ करना है साकार : डॉ. संजीता

  • ग्रिजली बीएड कॉलेज में स्वच्छता ही सेवा अभियान
  • प्रशिक्षुओं को दिलाई स्वच्छता बनाए रखने की शपथ
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/2-74.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में स्वच्छता ही सेवा अभियान अन्तर्गत स्वच्छता शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया गया. जिसमें महाविद्यालय के सभी सदस्यगण एवं बी. एड. सत्र 2022-24 के सभी प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग लिए. इस अवसर पर महाविद्यालय की उप निदेशिका डॉ. संजीता कुमारी ने सभी प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को प्लास्टिक एवं प्लास्टिक थैलों का उपयोग नहीं करना चाहिए. उन्होंने दैनिक जीवन में कपड़े के बने थैलों का उपयोग करने की अपील की. साथ ही कहा कि हम सभी को महात्मा गांधी का सपना ‘स्वच्छ भारत से स्वस्थ्य भारत’ साकार करना है. राष्ट्रीय सेवा योजना के सह कार्यक्रम पदाधिकरी सौरभ शर्मा ने शपथ ग्रहण करवाते हुए कहा कि वातावरण को शुद्ध बनाए रखने में एवं दीर्घायु रहने हेतु स्वच्छता बहुत जरुरी है. हमें स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. मौके पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक मनीष कुमार पासवान, खुशबू कुमारी सिन्हा, संजीत कुमार, नीरज कुमार, अनिल कुमार दास एवं शिक्षेकेत्तर कर्मचारी सुचित कुमार, रोहित कुमार, चुन्नु कुमार, निशा कुमारी, मुख्तार आलम अन्य उपस्थित रहे.

जल गुणवत्ता निगरानी के प्रति किया गया जागरूक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/3-64.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, झुमरी तिलैया के अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत जल गुणवत्ता निगरानी एवं अनुश्रवण से संबंधित सदर प्रखंड के पांडेडीह, पूर्णनगर, झुमरी व करमा के पंचायत भवन में मुखिया की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें सभी पंचायतों के मुखिया, वार्ड सदस्य, स्वयं सहायता समूह की महिला स्वास्थ्य सहिया,जलसहिया आंगनबाड़ी सेविका, पानी समिति के महिलाएं व ग्रामीण जनता शामिल हुई. इस दौरान जल गुणवत्ता अनुश्रवण, झार जल मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से जलसहिया प्रोत्साहन राशि गतिविधि, जलसहिया मॉड्यूल, डब्ल्यूक्यूएमआईएस एफटिके जल जांच एंट्री एवं एफटिके द्वारा जल जांच प्रशिक्षण दिया गया. वहीं, मुखिया द्वारा जल सहिया के बीच एफटिके का वितरण किया गया. प्रशिक्षण में सहायक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता अवर प्रमंडल कोडरमा, कनीय अभियंता संजय कुमार, केमिस्ट रामपुकार प्रसाद, पंकज कुमार, सोशल मोबिलाइजर अनीता कुमारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित हुए. इस दौरान शत-प्रतिशत हर घर नल से जल आच्छादित गावों में ‘हर घर जल उत्सव’ के प्रति ग्राम सभा कर लोगों को जागरूक करने कहा गया.

ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/4-54.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सदर अस्पताल के मुख्य द्वार के समीप गुरुवार शाम करीब 7 बजे ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान जलवाबाद निवासी 55 वर्षीय मो. शब्बीर पिता जेनुअल अबुद्दीन के रूप में हुई है. वहीं मोटरसाइकिल पर बैठी एक महिला इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गई. मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल कोडरमा बाजार से बाघीटांड की ओर जा रही थी. इसी क्रम में पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना के बाद घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये रांची रिम्स रेफर कर दिया है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/problems-of-patients-will-increase-in-jharkhand-doctors-will-strike-indefinitely-from-friday/">झारखंड

में मरीजों की बढ़ेगी परेशानी, शुक्रवार से चिकित्सकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही