Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप समेत कोडरमा की चार खबरें

Advertisement
Advertisement

बच्चों से भी लिया जा रहा था काम, डीसी से शिकायत करने की कही बात

Koderma : जिले के चंदवारा प्रखंड के चंदवारा पुराना थाना से लेकर पिपराडीह रेलवे स्टेशन तक सड़क निर्माण कार्य चल रहा है. इसमें घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग करने का आरोप लगाया गया है. साथ ही 14 साल से कम उम्र के बच्चों से काम कराने का आरोप लगा है. इसकी जानकारी मिलने के बाद चंदवारा प्रखंड प्रमुख मंजू देवी ने इसका विरोध किया है. प्रमुख मंजू देवी ने बताया कि मुझे कुछ लोगों द्वारा जानकारी दी गई कि सड़क निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि जब मैं वहां गई तो मैंने पाया कि सड़क बनाने के लिये जो बालू का उपयोग किया जा रहा वह पूरा मिट्टी जैसा है. इतना ही नहीं वहां बाल मजदूरी भी कराई जा रही थी. प्रमुख ने कहा कि कार्य की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो डीसी ने गुणवत्ता की जांच करने की मांग करूंगी.

हादसों को आमंत्रण दे रहा सड़क में बने गड्ढे, जल्द हो मरम्मत : सईद नसीम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/15-17.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कांग्रेस नेता सईद नसीम ने डीसी को ट्वीट कर बदहाल सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है. कहा कि बरसात में महाराणा प्रताप चौक से सुभाष चौक तक झुमरीतिलैया की लाइफ लाइन कही जाने वाली सड़क जिसमें रेल स्टेशन रोड भी शामिल है. इस सड़क में इतने गड्ढे हो गए हैं कि इससे वाहन चालकों व पैदल चलने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क की जल्द मरम्मत नहीं करवाई गई तो लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा. सड़क में गड्ढे इतने हैं कि कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है. विभाग सिर्फ खानापूर्ति करने में जुटी रहती है. इसमें विभागीय लेबर द्वारा सिर्फ कुछ चुनिंदा स्थानों पर मिट्टी मिलाकर गिट्टी डाली जाती रही है. बीते दिनों हुई हुई बारिश में यह गिट्टी व मिट्टी बह गई है. गड्ढों में पानी भर जाने की वजह से राजगीरों को सड़क का पता ही नहीं चलता है. हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. बता दें कि इसी सड़क से प्रति दिन शासन-प्रशासन के पदाधिकारी गुजरते हैं, लेकिन बदहाल सड़क की ओर उनका ध्यान नहीं जाता है. विभागीय उदासीनता के कारण सड़क की हालत दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है. सईद नसीम ने इसे घोर लापरवाही बताते हुए कहा कि विभाग ने इसका काम शीघ्र नहीं किया तो वो दिन दूर नहीं जब आए दिन इस सड़क पर लोग दुर्घटना के शिकार होंगे.

विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाई गई दादी प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति दिवस

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/14-18.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> दादी प्रकाशमणि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अड्डी बांग्ला झुमरी तिलैया में विश्व बंधुत्व दिवस दादी प्रकाशमणि जी की 15वीं पुण्य स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में मनाया गया. कार्यक्रम में केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी बहन तथा मुख्य अतिथि गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टरअभिलाषा गुप्ता उपस्थिति रहीं. कार्यक्रम की शुरुआत दादी प्रकाशमणि जी की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर हुआ. केंद्र संचालिका बीके लक्ष्मी बहन ने दादी प्रकाशमणि जी की जीवन की विशेष बातें सभी के समक्ष रखी. जिससे संस्था आज भी व्यवस्थित रूप से चल रही है. उन्होंने कहा कि दादी जी के पवित्र स्वरूप को देखकर उन्हें अपनापन का आभास होता था. वह सच्चाई सफाई से आगे बढ़ती रही और कभी भी किसी कार्य को बोझ समझकर नहीं करती थीं. उनका कहना था कि जितना हम दुआओं का खाता जमा करेंगे, उतना हमें अनेक आत्माओं की मदद मिलेगी और हमारा कार्य सरल और सहज हो जाएगा. वहीं डॉक्टर अभिलाषा गुप्ता ने दादी जी की स्मृतियों को आत्मसात किया तथा उन्होंने कहा कि स्वयं को खुश तथा अपने वातावरण को कैसे शांत तथा पवित्र बनाएं. उन सबका आधार राजयोग, मेडिटेशन है. इसी से हम अपने स्वरूप को पहचान सकते हैं. कार्यक्रम में सैकड़ों भाई-बहन उपस्थित रहे. सुनील बरनवाल, शंकर चौरसिया, शंभू सेठ, प्रदीप, कुसुम दुग्गल, संगीता, रजनी, उमा, मंजू , निशा आदि उपस्थित रहे.

तालाब में कूदकर महिला ने की आत्महत्या

तिलैया थाना क्षेत्र के झुमरी तालाब में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतिका की पहचान सोनी देवी उम्र 32 वर्ष पति वीरेंद्र लाल छतरवार निवासी के रूप में हुई. मिली जानकारी के अनुसार मृतका की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. जिसका इलाज डॉक्टर की देख रेख में चल रहा था. तालाब में कूदने की सूचना के बाद परिजन सोनी देवी को निकाल कर घर ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इसकी सूचना जब तिलैया थाना पुलिस को हुई तो उसने घर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

रेलवे लाइन की बाउंड्री के पास मिला युवक का शव, तोपचांची की युवती पर हत्या कराने का आरोप 

जयनगर पुलिस ने थाना क्षेत्र के लाराबाद सिरो‌ फाटक के बीच रेलवे लाइन की बाउंड्री के पास से एक युवक का शव बरामद किया है. मृतक के पैकेट से उसका आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान बिहार के गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी 22 वर्षीय नीतीश कुमार (पिता मनोज प्रसाद) के रूप में हुई. थाना प्रभारी उमानाथ सिंह ने बताया कि शव को देखने प्रतीत होता है कि दो से तीन पहले का है. मृतक युवक के डायरी में परिजनों का फोन नंबर मिला, जिसकी सूचना परिजनों को दे दी गई और शव को पोस्टमार्टम के सदर हॉस्पिटल कोडरमा भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजन को सौंप दिया. इधर मृतक युवक की मां सतिया‌ देवी (पति मनोज प्रसाद) ने बताया कि मेरे पुत्र की हत्या कर शव फेंक दिया गया है. उन्होंने बताया कि मेरा पुत्र नीतीश कुमार ने 21अगस्त‌ को तोपचांची थाना क्षेत्र के ग्राम रंगामति‌ बरमसिया में एक लड़की से मिलने गया था. 21अगस्त‌ को शाम 5 बजे तक मोबाइल फोन पर बातचीत हुई. उसके बाद उसका फोन बंद बताने‌ लगा. फिर मैंने जब उस लड़की से बात की तो उसने कहा कि नीतीश को मैं गाड़ी बैठा दी हूं. युवक की मां ने उसी लड़की पर बेटे की हत्या कराने का संदेह जताया है. उन्होंने तोपचांची थाना प्रभारी से अपने पुत्र की खोजबीन करने की गुहार लगाई थी‌. पुलिस ने कहा कि मामला प्रेम-प्रसंग का है. पुलिस जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-personnel-reached-ed-office-with-letter-from-cm-secretariat/">BREAKING:

सीएम सचिवालय से चिट्ठी लेकर ED ऑफिस पहुंचा कर्मी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही