Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तीन कलाकारों को कोलकाता में मिला फिल्म अवार्ड समेत लातेहार की चार खबरें

Advertisement
Advertisement
  • झारखंड रत्न समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किये जा चुके हैं रविकांत भगत
  • अपनी माटी की भाषा से विमुख हो रहे युवा : रविकांत
Ashish Tagore Latehar :  जिले के तीन कलाकारों को कोलकाता में फिल्म अवार्ड मिला है. श्याम फिल्म्स इंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित फिल्म अवॉर्ड कोलकाता-2024 में नागपुरी-कुड़ुख गायक रवि कांत भगत, अभिनेता रिंकू उरांव और जीतेंद्र भगत को सम्मानित किया गया. रविकांत भगत को कुड़ख वीडियो एलबम झारखंडी पेल्लो में गायकी के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया. जबकि अभिनेता रिंकू उरांव को हे चाला आयो नामक कुड़ुख वीडियो एलबम में अच्छे अभिनय के लिए सम्मान दिया गया. वहीं जितेंद्र भगत को मांदरिया रइसका नामक नागपुरी वीडियो एलबम में अभिनय के लिए पुरस्कार दिया गया.

झारखंड रत्न समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किये जा चुके हैं रविकांत भगत

बताते चलें कि रवि कांत भगत को उनकी कुडुख भाषा की गायकी और अभिनय के लिए झारखंड रत्न समेत अन्य कई सम्मान मिल चुके हैं. रविकांत भगत ने अपनी मेहनत से झारखंड में एक अलग पहचान बनायी है और लातेहार जिले का नाम रौशन किया है. रविकांत ने बताया कि आज के आदिवासी युवा अपनी माटी की भाषा से विमुख हो रहे हैं. उन्हें फिर से जोड़ना है. आगे बताया कि झारखंड में बन रही नागपुरी फिल्म बीर आइज कर बिरसा का निर्माण किया जा रहा है. इसके निर्देशक मनीष बरवार और मुख्य अभिनेता डॉ विजय प्रकाश हैं. इस फिल्म में वे एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका कर रहे हैं. इस फिल्म को मई 2024 में झारखंड सहित असम, बंगाल, उड़ीसा व छत्तीसगढ़ में एक साथ रिलीज किया जायेगा. भगत ने बताया कि उनकी एक और अपकमिंग नागपुरी शॉर्ट फ़िल्म करम बिहान है. इसकी शूटिंग लातेहार में की गयी है.

............

लातेहार की स्मृति सदैव साथ रहेगी : संतोष मिश्रा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/bookey-dete-mishra-_775.jpg"

alt="" width="1600" height="721" /> Latehar : लातेहार के नये अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में अरविंद कुमार ने पदभार संभाला. उन्होंने निवर्तमान एसडीपीओ संतोष मिश्रा से पदभार ग्रहण किया. मौके पर संतोष मिश्रा ने कहा कि लातेहार की स्मृति सदैव उनके साथ रहेगी. उन्होंने कहा कि लातेहार के लोग काफी अच्छे हैं. अपराध नियंत्रण में उन्हें समाज के हर तबके के लोगों का साथ मिला. लोगों ने कहा कि एक व्यवहार कुशल पुलिस अधिकारी के रूप में संतोष मिरा लातेहार में हमेशा याद किये जायेंगे. पदभार ग्रहण करने के बाद नये एसडीपीओ कुमार ने अपराध नियंत्रण मे सामुहिक भागीदारी निभाने की अपील की.

............

अपर समार्हत्ता को विदायी दी गयी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/smriti-chinh-dete-dc-_152.jpg"

alt="" width="1152" height="648" /> Latehar : अपर समार्हत्ता आलोक शिकारी कच्छप और कार्यपालक दंडाधिकारी मोहन लाल मरांडी को परिसन भवन में कार्यक्रम आयोजित कर विदायी दी गयी. उपायुक्त हिमांशु मोहन ने आलोक शिकारी कच्छप को स्मृति चिन्ह भेंट किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण व सेवानिवृति एक सहज प्रक्रिया है. हर सरकारी सेवक को इससे गुजरना पड़ता है. सबसे बड़ी बात है कि कहीं भी रहे अपने सेवाकाल को पूरी निष्ठा से पूरा करना है. अपर समार्हता आलोक शिकारी कच्छप लातेहार में उप विकास आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार पर भी थे. मौके पर उप विकास आयुक्त सुरजीत सिंह, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन, एसडीओ मो परवेज आलम, डीएसओ रश्मि लकड़ा, डीटीओ सुरेंद्र कुमार, गोपनीय शाखा प्रभारी श्रेयांस रंजन व सुजीत सिंह समेंत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे.

............

कैंसर दिवस पर डीएवी स्कूल के छात्रों ने निकाली जागरुकता रैली

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/nukkad-natak-karte-bachhe_272.jpg"

alt="" width="1280" height="720" />
  • डीएवी नुक्कड़ नाटक भी किया
Latehar :  शहर के डीएवी पब्लिक स्कूल ने ``विश्व कैंसर दिवस`` पर शहर में एक जागरुकता रैली निकाली. डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. इससे पहले छात्रों ने समाहरणालय परिसर में नशा मुक्ति व कैंसर के कारण और उपचार विषय पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर समाज को संदेश देने का प्रयास किया. विद्यालय के संगीत शिक्षक सूरज कुमार मिश्रा के निर्देशन में बच्चों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया. विद्यालय के प्राचार्य घनश्याम सहाय द्वारा लिखित और संगीत शिक्षक द्वारा गाया गया गीत "शराब पियल छोड़ द,  दूध पीय ताजा" को लोगों ने काफी सराहा और सार्थक कहा.

डीआरडीए निदेशक ने नशा से दूर रहने की अपील की

डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन ने नुक्कड़ नाटक को प्रेरणादायक बताया. उन्होंने नशा से दूर रहने की अपील की. इसके बाद डीआरडीए निदेशक ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. जागरुकता रैली समाहरणालय से प्रारंभ हुआ, जो शहर के मेन रोड होते हुए थाना चौक के कारगिल पार्क में समाप्त हुई. रैली में विद्यालय के 200 से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया. छात्रों ने अपने हाथों नशा मुक्ति विषय पर लिखे संदेश व स्लोगन लिखी तख्तियां पकड़ी थी.

विद्यालय में भी कई प्रतियोगिताएं की गयीं आयोजित 

``विश्व कैंसर दिवस`` विद्यालय में भी साप्ताहिक पाठ्य सहगामी क्रिया-कलाप के अंतर्गत नशा मुक्ति और कैंसर विषय पर पेंटिंग, भाषण, क्विज आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. मौके पर प्राचार्य ने कहा कि चार फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है. कैंसर एक गंभीर बीमारी है. प्रतिवर्ष लाखों लोग कैंसर रोग से जान गंवाते हैं. उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में हर एक पहलू कुछ ना कुछ सीख देती है. आज की युवा पीढ़ी को नशे की बुरी लत में न पड़कर समाज और राष्ट्र के लिए एक अच्छा नागरिक और आदर्श बनना चाहिए. इसके लिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम अपने समाज को सकारात्मक चीजें प्रदान करें. हमारा समाज सुदृढ़ और नशा मुक्त कैसे हो, हम सबको इसके लिए एकजुट होकर सोचने की जरूरत है. प्राचार्य ने कहा कि नशे की लत न सिर्फ इंसान की सामाजिक प्रतिष्ठा का हनन करती है, बल्कि पारिवारिक, आर्थिक, शारीरिक और मानसिक रूप से भी नुकसान पहुंचाती है. इस मौके पर  कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं, कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही