Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

HIV/AIDS के प्रति जागरुकता के लिए दौड़े कोडरमावासी समेत जिला की चार खबरें

Advertisement
Advertisement

जिला स्वास्थ्य समिति कोडरमा की देखरेख में मैराथन दौड़ का आयोजन

Koderma : झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के द्वारा HIV/AIDS के प्रति जागरुकता के लिए यूथ फेस्ट 2023 का आयोजन किया गया. जिसमें जिला स्वास्थ्य समिति कोडरमा की देखरेख में मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ. महाराणा प्रताप चौक से जेजे काॅलेज कोडरमा, लगभग 5 किमी तक की दौड़ में 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया. सिविल सर्जन कोडरमा डॉ. अनिल कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी, एआरटी, आईसीटीसी कोडरमा डॉ. रमन कुमार, उपाधीक्षक डॉ. मनोज कुमार, डॉ. अभिषेक कुमार नोडल पदाधिकारी ए.आर.टी., आई.सी.टी.सी. सदर अस्पताल कोडरमा ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई. इस मैराथन दौड़ में पुरुष वर्ग से प्रथम स्थान पर विनय कुमार, द्वितीय आदित्य कुमार और तृतीय स्थान पर पप्पू कुमार रहे. वहीं महिला वर्ग से प्रथम अनिता दास, द्वितीय पम्मी कुमारी और तृतीय स्थान पर पूजा कुमारी रहीं.प्रथम पुरस्कार 5000 रुपये, द्वितीय 3000 रुपये, तृतीय 2000रुपये. साथ ही साथ 14 प्रतिभागियों व विजेताओं को संत्वना पुरस्कार एवं प्रशस्ति प्रत्र से सम्मानित किया गया. मौके पर मौजूद एआरटी सेंटर के डाटा मनैजर संजय कुमार, आईसीटीसी के काउंसलर सुमिता कुमारी, एयाज अहमद, सतीश प्रसाद, चंदन किशोर, बबीता कुमारी, सवित्री कुमारी, सिन्नी अहाना, सुशील कुमार, सीमा, मनोज यादव, दीपक कुमार, स्नेहल कुमार, विजय कुमार, आयुष्मान के डीपीसी सुमित कुमार सिन्हा, बीजेन्द्र कुमार आदि कर्मियों का अहम योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : Asian">https://lagatar.in/asian-games-2023-indian-mens-hockey-team-beats-uzbekistan-16-0/">Asian

Games 2023 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने उजबेकिस्तान को 16.0 से हराया

सदर अस्पताल के बाहर वृद्ध महिला की मौत

झामुमो नेता ने लगाया लापरवाही का आरोप, सिविल सर्जन ने कहा- आरोप गलत

सदर अस्पताल कोडरमा के बाहर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई. इसके बाद मौके पर पहुंचे झामुमो जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सही से इलाज नहीं होने की वजह से इसकी मौत हो गई. उन्होंने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि डॉक्टर को इस बात का पता ही नहीं है कि यह मरीज यहां पर पड़ी हुई है. साथ ही कहा कि सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए. इस संबंध में सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार से बात करने पर पता चला कि वह मानसिक विक्षिप्त थी और पिछले 25 दिनों से वह इलाजरत थी. कई बार डॉक्टर के द्वारा वार्ड का राउंडिंग करने के दौरान वह अपने बेड से गायब रहती थी. हमलोगों को पता ही नहीं है कि कब वह वार्ड से निकल गई. क्योंकि उसके पास कोई अटेंडेंट भी नहीं था. डॉ. अनिल कुमार ने यह भी बताया कि एक पुलिसकर्मी के द्वारा उसे पिछले 25 दिनों पहले अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था. उसकी उम्र 80 वर्ष के आसपास थी. झामुमो नेता का आरोप गलत है.सिविल सर्जन होने के नाते मुझे खेद है कि उसकी मौत हो गई. लेकिन इसमें मैं या अस्पताल प्रशासन किसी भी तरह से दोषी नहीं है. इसे भी पढ़ें : मोदी">https://lagatar.in/modi-said-in-mann-ki-baat-the-world-acknowledged-indias-leadership-in-the-g20-summit/">मोदी

ने मन की बात में कहा, जी20 शिखर सम्मेलन में भारत के नेतृत्व का लोहा दुनिया ने माना

27 सितंबर को सदर अस्पताल के समक्ष होगा धरना-प्रदर्शन : प्रकाश रजक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/11-44.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> भाकपा जिला मंत्री प्रकाश रजक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 25 सितंबर को विभिन्न जन समस्याओं को लेकर सदर अस्पताल कोडरमा के समक्ष धरना प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया था. लेकिन कर्मा पूजा को देखते हुए इस धरना कार्यक्रम को 27 सितंबर को निर्धारित किया गया है. धरना के पूर्व उर्मिला चौधरी क्लीनिक से जुलूस दोपहर 12:00 बजे निकाला जाएगा. धरना को भाकपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य महादेव राम, भाकपा जिला मंत्री प्रकाश रजक, जिला कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य महेश प्रसाद सिंह, अंचल मंत्री सच्चिदानंद पांडे, अंचल मंत्री अर्जुन यादव, अंचल मंत्री रामेश्वर यादव, अंचल मंत्री धनंजय यादव, पूर्व प्रमुख वीरेंद्र यादव संबोधित करेंगे. इसे भी पढ़ें : CM">https://lagatar.in/cms-letter-to-ed-no-action-should-be-taken-until-the-case-is-pending-in-the-high-court/">CM

का ED को पत्र : मामला जब तक हाईकोर्ट में लंबित, तब तक न की जाए कोई कार्रवाई

आयुष्मान भारत योजना के पांच वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Untitled-8-17.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आयुष्मान भारत योजना के पांच वर्ष पूरे होने पर रेफरल अस्पताल डोमचांच में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका संचालन डॉक्टर अजय कुमार रवि ने किया. इस दौरान डॉ अजय कुमार रवि ने आमजनों को बताया गया कि आयुष्मान कार्ड का लाभ किस प्रकार चिकित्सा में मिल पायेगा. साथ ही खेल का भी आयोजन किया गया, जिसमे विजेता को प्रशस्ति पत्र से समानित किया गया. आयोजन को सफल बनाने में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रमोहन प्रसाद , सुजीत कुमार, शाहनवाज अंसारी, शोएब खान, राजकुमार रविदास, एएनएम सचेता मेहता, संगीता कुमारी, सुजीत पासी सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही