Search

पश्चिमी सिंहभूम की चार खबरें : विधायक ने सड़क का किया शिलान्यास

Tantnagar (Ganesh Bari) : विधायक निरल पूर्ति ने मंगलवार को मंझारी प्रखंड अतंर्गत पुटीसिया चौक से उड़ीसा सीमावर्ती बड़ा लगड़ा तक करीबन 10 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास किया है. शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण होने से झारखंड के मंझारी प्रखंड क्षेत्र से उड़ीसा रायरंगपुर की दूरी कम होगी. इस सड़क निर्माण का क्षेत्र के लोग पिछले 20 साल से मांग कर रहे थे. मझगांव विधानसभा क्षेत्र के उड़ीसा को जोड़ने वाली सभी सीमावर्ती सड़कों का मजबूती करण किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nss-takes-out-amrit-kalash-yatra-in-workers-college-resolves-to-be-proud-of-heritage/">जमशेदपुर

: वर्कर्स कॉलेज में एनएसएस ने निकाली अमृत कलश यात्रा, विरासत पर गर्व का संकल्प
इस अवसर पर प्रमुख सुशीला बारी, चन्द्र मोहन बिरूवा, लाला राउत, दयमंती बिरूवा, कैरा सोय, दशरथ रवि दास, राजकुमार प्रधान, विनिता बिरूवा, जितेंद्र पुरती, विजय सिंह बारी, सनातन बिरूवा, मंगल सिंह बिरूवा, जाम्बीरा बोयपाई, श्रीराम सोरेन, रामेश बिरूवा, अरविंद कुंकल, चन्द्र शेखर बिरुवा, यमुना किशोर बिरूवा, रामेश्वर बिरूवा, महेंद्र बिरूवा, प्रताप चन्द्र बिरूवा, दिनेश चंद्र बिरूवा, सीराम बिरूवा, बागुन बिरूवा, चाटी सावैयां, सुरेन्द्र बिरूवा, सुशील कुमार तांती, सतीश कुमार बिरूवा, सिद्धेश्वर बिरूवा, सीवान्त बारीक, संदीप हेम्बराम, बंगाली कुंकल, संग्राम बिरूवा, विश्व मोहन बिरूवा, गंगाराम बिरूवा, बारीक, राजा विरुवा, शिरू सोरेन, लोगेन दास, संजय हेम्बराम, माध्व चन्द्र बिरूवा, जाम्बीरा गोप, बैजनाथ बिरूवा, साधुचरण बिरूवा, जोगराम बिरूवा, सुरेन्द्र बिरूवा, सुभाष तामसोय, डाईवार सुन्डी,कमल किशोर बिरूवा, तपान दास, आरूण पाल, सुशील राउत, सोनाराम बारी, सवान सोरेन, राजेश बिरूवा, संजय बिरूवा, आंकुरा बिरूवा, दिलीप कुमार गोप, ओएवोन बिरूवा, सलीम बिरूवा, लंका सावैंया, आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : रैयतों">https://lagatar.in/raiyats-submitted-memorandum-to-dc-said-if-proper-compensation-is-not-received-then-there-will-be-many-news-of-latehar-including-agitation/">रैयतों

ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, कहा- उचित मुआवजा नहीं मिला तो आंदोलन समेत लातेहार की कइ खबरें

चाईबासा : बीआरसी मंझारी में नेत्र जांच शिविर का आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Chaibasa-Netr-Janch.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Ramendre Kumar Sinha) : बीआरसी मंझारी में स्कूली बच्चों का नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. नेत्र जांच में मंझारी प्रखंड के 16 विद्यालय के कुल 55 दृष्टि दोष छात्र-छात्राओं की जांच की गई. सभी छात्र-छात्राओं की नेत्र जांच एवं चश्मा जांच सदर अस्पताल चाईबासा के डॉ मनोज सिंह मुंडा ने किया. उन्होंने बताया कि जांच किए गए बच्चों में से केवल 35 बच्चों को चश्मा लगाने की आवश्यकता है. इन्हें अंधापन नियंत्रण समिति द्वारा निःशुल्क चश्मा दिया जाएगा. वहीं दो बच्चों में कॉर्निया ओपेसिटी होने के कारण कार्निया प्रत्यारोपण कराने की सलाह दी गई है. अन्य दो बच्चों को उच्च स्तरीय नेत्र चिकित्सा कराने की परामर्श दी गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-co-operative-college-gets-b-grade-in-naac-principal-honored/">जमशेदपुर

: को-ऑपरेटिव कॉलेज को नैक में मिला बी ग्रेड, प्राचार्य को किया सम्मानित
नेत्र जांच कार्यक्रम में प्रखंड संसाधन केंद्र मंझारी के विशेष शिक्षिका रेणु बड़ाईक का अहम योगदान रहा. कार्यक्रम में प्रखंड संसाधन केंद्र मंझारी के गोपाल लकड़ा, शिक्षक उमाशंकर नाथ तिवारी, प्रवीण तामसोय, सूर्यकांत बिरुवा, महादेव मुंडा, पवन मिंज, संतोष कुमार बिरुवा, सुनील कान्डेंकेल, राजेश कुमार महतो, राहुल पाल, जयशंकर बिरुवा, योगिता चातर, लक्ष्मी माई हेंम्ब्रम, सीता माई हेम्ब्रम के अलावा अभिभावकगण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-handed-over-a-check-of-two-lakhs-to-the-family-of-vishal-oraon/">मुख्यमंत्री

ने विशाल उरांव के परिजनों को सौंपा दो लाख का चेक

मनोहरपुर : नंदपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल का महाकुंभ 3 नवंबर से

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Manoharpur-Football.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Manoharpur (Ajay Singh) : नंदपुर में स्व. हरीश चंद्र दास मेमोरियल तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता महाकुंभ का भव्य आयोजन 3 नवंबर से शुरू होगा. प्रतियोगिता 3, 4 एवं 5 नवंबर तक होगी. यह जानकारी आयोजन समिति नंदपुर बॉयज क्लब के अध्यक्ष कृष्णा चंद्र सुरीन ने दी. उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में महिलाओं की 8 टीम एवं पुरुष वर्ग की 16 टीमें भाग ले रही हैं. इसे भी पढ़ें : अरका">https://lagatar.in/arka-jain-university-reduce-the-impact-of-social-media-on-mental-health-and-develop-exercise-and-positive-thinking-parineeta/">अरका

जैन यूनिवर्सिटी : मानसिक स्वास्थ्य पर सोशल मीडिया प्रभाव कम और व्यायाम व सकारात्मक सोच विकसित करें : परिणिता
इस प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागी टीमों के अलावा मैन ऑफ सीरिज बेस्ट गोलकीपर और मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी को आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा. प्रथम प्राइज नगद राशि 50,000 रुपए एवं ट्रॉफी, द्वितीय प्राइज 30,000 रुपए और ट्रॉफी, तृतीय प्राइज 20,000 रुपए और ट्रॉफी और चतुर्थ प्राइज 15,000 रुपए और ट्रॉफी दी जाएगी. इसे भी पढ़ें : आम">https://lagatar.in/aam-aadmi-party-organizes-membership-camp-near-gossner-college/">आम

आदमी पार्टी ने गोस्सनर कॉलेज के पास लगाया सदस्यता शिविर

मझगांव विधानसभा को बनाना है शिक्षा का हब : निरल पूर्ति 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Majhgaon-MLA-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड के मरीज को अब दूसरे राज्य में इलाज के लिए निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. वहीं प्रखंड कर्मियों को भी किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी. अब मझगांव को शिक्षा का हब बनाना है. यह बातें मझगांव प्रखंड सह अंचल कार्यालय और अस्पताल भवन का भूमि पूजन करते हुए मझगांव  विधायक निरल पूर्ति ने कहीं. उन्होंने कहा कि वर्षों से आम जनता की मांग थी कि मझगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाए. इसके लिए काफी प्रयास किये. इसके बाद ही इसे आज अंजाम तक पहुंचा जा सके हैं. इसी प्रकार मझगांव प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का भी भूमि पूजन किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nss-takes-out-amrit-kalash-yatra-in-workers-college-resolves-to-be-proud-of-heritage/">जमशेदपुर

: वर्कर्स कॉलेज में एनएसएस ने निकाली अमृत कलश यात्रा, विरासत पर गर्व का संकल्प
इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रखंड के पदाधिकारी और कर्मियों को भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी. मझगांव में वर्तमान समय में डिग्री कॉलेज, फार्मासिस्ट कॉलेज, एकलव्य विद्यालय स्थापित हो चुके हैं. मौके पर प्रखंड प्रमुख सरस्वती चातार, जिप सदस्य पूनम जेराई, जिप सदस्य लंकेश्वर तामसोय, बीडीओ जोसेफ कान्डुलना, डाक्टर सनातन चातार, बीस सूत्री अध्यक्ष धर्नुजय तिरिया, उप प्रमुख शबनम प्रवीण, सांसद प्रतिनिधि शैलेश गोप, राजेश पिंगुवा, दिलवर हुसैन, गोकुल पोलाई, मोजाहिद अहमद, रितेश तामसोय, देवराज चातर, मुखिया मधु धान, लक्ष्मी पिंगुवा, चंद्रभुषण पिंगुवा, विवेकानंद पूर्ति, सोना सिंह पिंगुवा, मोहम्मद मोजफ्फर आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp