Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिव मंदिर में रामचरित्र मानस पाठ का आयोजन समेत सोनाहातू की चार खबरें

Advertisement
Advertisement
Sonahatu : श्रावण मास के महासप्तमी के अवसर पर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर में पंडित द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर राम चरित मानस पाठ का आयोजन किया गया. अंचलाधिकारी प्यारेलाल एवं उनकी धर्मपत्नी इन्दू देवी को श्रद्धालुओं ने जर्जर शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कराने के लिए बधाई दी है. अंचलाधिकारी के द्वारा शिव मंदिर प्रांगण में एक दिवसीय राम चरित मानस पाठ का आयोजन से आसपास के क्षेत्र में भक्तिमय माहौल हो गया है. आसपास के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया. मौके पर रवींद्र कोईरी, सीआई बंकीम चटर्जी, संजय कुमार सिंह, रमेश कुमार, डोमन अहीर, सौरभ कुमार, कमल अहीर, राखोहरि अहीर, भोला अहीर समेत अंचल कर्मी उपस्थित थे.

लांदुपडीह में खेल दिवस पर होगा खेलकूद प्रतियोगिता

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/29-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सोनाहातू प्रखंड के लांदुपडीह स्कूल मैदान में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर 29 अगस्त को खेल दिवस मनाया जाएगा. इस अवसर पर प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों के बीच दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप, गोला फेंक, वॉलीबॉल तथा फुटबॉल मैच खेला जाएगा. इसकी जानकारी शारीरिक शिक्षक बिंदेश्वर महतो ने दी है.

पंचायत समिति सदस्य ने किया पौधा वितरण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/30-6.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सोनाहातू प्रखंड के जामुदाग गांव में बुधवार को पंचायत समिति सदस्य रूप कुमार साहू ने समारोह आयोजित  कर ग्रामीणों के बीच 150 फलदार और छायादार पौधे का वितरण किया. इस दौरान गांव के राधा रानी मंदिर परिसर और हाई स्कूल जामुदाग परिसर में पौधरोपण किया गया. ग्रामीणों को पौधा देकर पेड़ तैयार होने तक सुरक्षा करने की जिम्मेवारी भी दी गई. मौके पर बुधेश्वर कोईरी, रणविजय मंडल, आदित्य कोईरी, शैलेन्द्र, पप्पू, निवारन आदि मौजूद थे.

पंचायत सचिवालय में मनाई गई पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा की जयंती

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/31-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सोनाहातू प्रखंड के दुलमी पंचायत सचिवालय में आदिवासी विकास संघर्ष समिति के तत्वावधान में पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा की जयंती मनाई गई. जयंती में पद्मश्री मुंडा के चित्र पर समिति के सदस्यों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में समिति के भोलेश्वर सिंह मुंडा ने कहा कि पद्मश्री रामदयाल मुंडा अपने जीवन काल में शिक्षा, कला संस्कृति, समाजसेवा आदि क्षेत्रों में अहम योगदान दिये हैं. आदिवासी कला संस्कृति को विश्व पटल पर पहुंचाने का काम किये. उन्होंने ``जे नाची से बांची" कह  कर अखाड़ा बांसुरी, ढ़ोल, नगाड़ा, मांदर आदि बाध्य यंत्रों के ताल को पहचान दिलाई है. तपन कुमार सिंह मुंडा ने कहा कि रामदयाल मुंडा की गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाना है. मौके पर मनोहर सिंह मुंडा, धीरज सिंह मुंडा, खगेश सिंह मुंडा, रंथु सिंह मुंडा, रघुनाथ सिंह मुंडा, लाल सिंह मुंडा, बासु सिंह मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, धरम सिंह मुंडा, सोमनाथ सिंह मुंडा आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चांद">https://lagatar.in/india-created-history-successful-landing-of-chandrayaan-3s-lander-module-on-the-moon/">चांद

पर लहराया तिरंगा, चंद्रयान-3 की हुई सफल लैंडिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही