Search

 
 
 

पांच माह बाद अंतरिक्ष से धरती पर सुरक्षित लौटे चार यात्री, मेक्सिको की खाड़ी में उतरा यान

 
America : स्पेसएक्स (SpaceX) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर भेजे गये चार यात्री शनिवार देर रात को सुरक्षित धरती पर लौटे. उनका कैप्सूल टेम्पा के समीप फ्लोरिडा तट पर मेक्सिको की खाड़ी में उतरा. नासा की निकोल मैन की अगुवाई में अंतरिक्ष यात्री शनिवार सुबह अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुए थे और देर रात धरती पर लौट आये. निकोल अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली अमेरिका की पहली मूल निवासी महिला हैं. अमेरिका, रूस और जापान के चालक दल के सदस्यों ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में करीब पांच महीने बिताये. यह मिशन अक्टूबर 2022 में रवाना हुआ था. (पढ़ें, आरएसएस">https://lagatar.in/rsss-annual-meeting-of-akhil-bhartiya-pratinidhi-sabha-in-haryana-from-today/">आरएसएस

की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की वार्षिक बैठक आज से हरियाणा के पानीपत में)

निकोल मैन की अगुवाई में शनिवार सुबह अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुए थे यात्री

निकोल मैन ने कहा कि वह अपने चेहरे पर हवाओं को महसूस करने, ताजा घास की सुगंध और कुछ स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखने के लिए बेताब हैं. जापानी अंतरिक्ष यात्री कोइची वकाता ने सुशी खाने की इच्छा जतायी. जबकि रूसी अंतरिक्ष यात्री एना किकिना ‘‘असली कप न कि प्लास्टिक बैग से गर्म चाय’’ पीने के लिए तरस रही हैं. नासा के वैज्ञानिक जोश कसाडा अपने परिवार के लिए एक कुत्ता लाना चाहते हैं. अब अंतरिक्ष केंद्र में अमेरिका के तीन, रूस के तीन और संयुक्त अरब अमीरात का एक अंतरिक्ष यात्री है. इसे भी पढ़ें : कानपुर">https://lagatar.in/tragic-accident-in-kanpur-three-children-including-husband-and-wife-burnt-alive-due-to-fire-in-hut/">कानपुर

में दर्दनाक हादसा, झोपड़ी में आग लगने से पति-पत्नी समेत तीन बच्चे जिंदा जले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही