Search

 
 
 

महाराष्ट्र : मुंब्रा के प्राइम क्रिटिकेअर हॉस्पिटल में आग लगने से चार मरीजों की मौत

 

इससे पहले मुंबई से सटे विरार इलाके में विजय वल्लभ कोविड अस्पताल में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गयी थी

 Mumbai :  महाराष्ट्र के अस्पतालों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. मुंबई से सटे ठाणे के मुंब्रा इलाके में स्थित प्राइम क्रिटिकेअर हॉस्पिटल में देर रात तीन बजे के आसपास भीषण आग लग जाने से चार मरीजों की मौत होने की सूचना है. बुधवार तड़के आग लगने के बाद आनन-फानन में मरीजों को दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जाने लगा, लेकिन चार मरीजों को बचाया नहीं जा सका. मौतों का आंकड़ा और बढ़ने की बात कही जा रही है.

ठाणे महानगर पालिका के एक अफसर ने बताया कि आज सुबह 03:40 बजे ठाणे के मुंब्रा में प्राइम क्रिटिकेअर अस्पताल में आग लग गयी. कहा कि दो दमकल और एक बचाव वाहन घटनास्थल पर हैं, आग बुझाने का काम चल रहा है. जानकारी दी कि  दूसरे अस्पताल में मरीजों की शिफ्ट किये जाने के क्रम में चार की मौत हो गयी  

 विजय वल्लभ कोविड अस्पताल में भी आग लगी थी

बता दें कि इससे पहले मुंबई से सटे विरार इलाके में विजय वल्लभ कोविड अस्पताल में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गयी थी. अस्पताल में 17 कोरोना मरीज ICU में भर्ती थे, जिसमें से 14 की मौत हो गयी थी. आग लगने के समय अस्पताल में कुल 90 मरीज थे और तीन आईसीयू मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया था. विरार में आग लगने की पहले नासिक महानगरपालिका द्वारा संचालित डॉ जाकिर हुसैन अस्पताल के ऑक्सीजन टैंक लीक होने की घटना हुई थी. इस वजह वेंटिलेटर  पर 24 कोरोना मरीजों की मौत हो गयी थी.

नासिक की घटना से पहले 26 मार्च को मुंबई के भांडुप उपनगर स्थित ड्रीम्स माल के सनराइज कोविड अस्पताल आग लग गयी थी. इस हादसे में 11 मरीजों को अपनी जान गवांनी पड़ी थी. मरने वाले सारे मरीज वेंटिलेटर पर थे,  जिसकी वजह से बाहर नहीं निकल सके थे.  

मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने घटनास्थल पर पहुंचे

क्षेत्र के विधायक और मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने घटनास्थल का दौरा किया.  उन्होंने बताया कि सीएम के आदेश प दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी. घायल हुए मरीजों को एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जायेगा.

https://lagatar.in/northeast-india-including-assam-shaken-by-earthquake/56350/



Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही