Search

 
 
 

जहरीली शराब पीने से बाढ़ में चार लोगों की मौत,तेजस्वी यादव की उच्च स्तरीय जांच की मांग

Patna News : तेजस्वी यादव ने तेवर तल्ख करते हुए सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली राजग सरकार को निशाने पर लिया. आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गयी है. कहा कि लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन के हाथ खाली है. प्रशासन ऐसी घटनाओं को रोक पाने में नाकाम है.
 
पत्रकारोें से बात करते तेजस्वी यादव

 Patna News : बिहार के बाढ़ ( बेढ़ना गांव)  में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत का मामला तूल पकड़ रहा है, नेता प्रतिपक्ष राजद नेता तेजस्वी यादव सम्राट चौधरी सरकार पर हमंलावर हैं. उन्होंने घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है. तेजस्वी ने  इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार देते हुए कहा, बिहार में ऐसी घटना पहली बार नहीं घटी है, पहले भी हो चुकी हैं. आरोप लगाया कि प्रशासन प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पाया है.

 

 
तेजस्वी यादव ने तेवर तल्ख करते हुए सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली राजग सरकार को निशाने पर लिया. आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गयी है. कहा कि लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन के हाथ खाली है. प्रशासन ऐसी घटनाओं को रोक पाने में नाकाम है. 


बाढ में जहरीली शराब पीने चार लोगों की मौत की खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया. कृषि मंत्री विजय सिन्हा आनन फानन में मृतकों के परिजनों से मिलने बाढ के गांव में पहुंचे. उन्होंने  मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली. मंत्री ने उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया. 


विजय सिन्हा मने कहा कि जानकारी मिल रही है कि चारों युवकों ने जहरीला पेय जैसे किसी पदार्थ  का सेवन किया था. क्या पीया था, इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पायेगी. मंत्री ने कहा कि जांच के आधार पर प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. खबर है कि मंत्री ने बाढ़ के एसडीएम को निर्देश  जारी कर निष्पक्ष जांच  कराने को कहा है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

 

 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही