Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हीट स्ट्रोक से चार लोगों की मौत, अस्पतालों में हर दिन आ रहे 60 मरीज

Palamu : पिछले दो दिन में पलामू में हीट स्ट्रोक से चार लोगों के मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में एक व्यक्ति मेदिनीनगर सूदना निवासी है जो साईकिल से जाने के क्रम में अचानक बेहोश होकर गिर पड़े. वहीं जपला बाजार से घर लौटते वक्त हैदरनगर का एक बच्चे की तेज धूप के कारण मृत्यू हो गई. एमएमसीएच मेदिनीनगर सहित जिले के अनुमंडलीय अस्पतालों और स्वास्थ्य उपकेन्द्रों में पिछले चार दिनों से हीट स्ट्रोक के दर्जनों मरीज आ रहे हैं. पलामू सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है. सिविल सर्जन ने बताया कि हीट स्ट्रोक के पांच गंभीर रोगी एमएमसीएच में आये थे, जो लगभग ठीक हो चुके हैं. हीट स्ट्रोक के रोगी धीरे-धीरे इलाज के बाद ठीक होकर घर जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar-in.preview-domain.com/dhanbad-electricity-department-engineer-was-caught-and-made-to-sit-on-the-ground-for-3-hours-in-the-hot-sun/">Jamshedpur

: पूर्वी सिंहभूम ने जीता 24वां झारखंड स्टेट यूथ बास्केटबॉल टूर्नामेंट का खिताब
बीते बुधवार को मेदिनीनगर शहर के सूदना निवासी एक व्यक्ति की हीट स्ट्रोक से मरने की खबर आयी थी. गुरुवार को खबर आयी कि हैदरनगर थाना क्षेत्र के बरडंडा गांव निवासी दिनेश साव के नौ वर्षीय पुत्र संदीप साव की हीट स्ट्रोक की चपेट में आने से मौत हो गयी. इस संबंध में बरडंडा पंचायत के मुखिया सुदर्शन राम ने बताया कि बुधवार को संदीप अपने परिजनों के साथ जपला कुछ जरूरी काम से गया था. जपला से लौटने के क्रम में हीट स्ट्रोक की चपेट में आने से रास्ते में ही अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. आनन-फानन में परिजन उसे हैदरनगर के एक निजी क्लीनिक में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हांलाकि पलामू जिला प्रशासन और पलामू सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सिंह ने उक्त मौत को हीट स्ट्रोक से होने को नकारा है.

यात्री बेहोश होकर रेलवे स्टेशन पर गिर पड़ा, स्थिति गंभीर

डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर एक यात्री गुरुवार की दोपहर गर्मी के कारण बेहोश होकर गिर पड़ा. इसके बाद अन्य यात्रियों के द्वारा इसकी जानकारी रेलवे पुलिस के जीआरपी थाना को दी गई. जानकारी मिलते ही जीआरपी थाना की पुलिस डालटनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचकर बेहोश पड़े व्यक्ति को इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद भी व्यक्ति की स्थिति गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार, व्यक्ति का नाम अनिल कुमार अवस्थी है, वह उत्तर प्रदेश के कानपुर जूही कॉलोनी के रहने वाले हैं. उनके घर वालों तक सूचना भेजे जाने का प्रयास जारी है. इसे भी पढ़ें : J&K">https://lagatar-in.preview-domain.com/jk-bus-full-of-devotees-falls-into-150-feet-deep-gorge-seven-dead-more-than-20-injured/">J&K

:  श्रद्धालुओं से भरी बस 150 फीट खाई में गिरी, सात की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही