Search

 
 
 

लोहरदगा में कुआं खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से चार लोगों की मौत

 
Lohardaga: कुआं खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से चार लोगों की मौत हो गई. यह घटना गुरुवार की दोपहर जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी अंबाटोली के अंबा बारी के समीप हुई. जहां मनरेगा योजना से बन रहा कुआं धंस गया. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. योजना से लाभुक असलम अंसारी के कुआं की खुदाई चल रही थी. इसी दौरान ये हादसा हुआ. इस घटना में जिन लोगों की मौत हुई है, उसमें योजना के लाभुक असलम अंसारी का 35 वर्षीय पुत्र अबू रेहान अंसारी, 21 वर्षीय पुत्री शबनम खातून, कैरो थाना क्षेत्र अंतर्गत गराडीह निवासी 35 वर्षीय रमजान अंसारी उर्फ बबलू अंसारी और भगत शामिल हैं. इसे भी पढ़ें - पवन">https://lagatar.in/pawan-kheda-said-modi-ji-has-started-considering-himself-above-god-arrogance-has-come-people-are-angry/">पवन

खेड़ा ने कहा, मोदी जी अपने आप को भगवान से ऊपर मानने लगे हैं…अहंकार आ गया है, लोगों में गुस्सा है

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, छितरी अंबा टोली गांव में कुआं का निर्माण कार्य चल रहा था. इस दौरान ईंट जोड़ने का काम चल रहा था. तभी अचानक मिट्टी धंस गई. मिट्टी धंसने के दौरान कुएं के अंदर काम कर रहे चार मजदूर मिट्टी के नीचे दब गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची. राहत और बचाव कार्य के लिए छह जेसीबी, एक पोकलेन और एक हाइड्रा मशीन को लगाया गया. जिसके बाद सभी लोगों का शव मिट्टी से बाहर निकाला गया.घटना की सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. इसे भी पढे़ं - हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-said-the-order-to-deposit-weapons-of-all-licensees-is-not-right-scrutiny-is-needed-first/">हाईकोर्ट

ने कहा- सभी लाइसेंसधारियों का हथियार जमा करने का आदेश सही नहीं, पहले स्क्रूटनी की जरूरत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही