Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर-कराईकेला मुख्य सड़क पर ऑटो पलटने से चार लोग घायल

Advertisement
Advertisement
चक्रधरपुर- कराईकेला मुख्य सड़क करोंजो के समीप ऑटो पलटने से चार लोग घायल Chakradharpur : चक्रधरपुर-कराईकेला मुख्य सड़क पर करोंजो के समीप रविवार की शाम ऑटो पलटने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को जराईकेला निवासी मंगल मुंडारी, प्रमिला भूमिज, पूनम भुमिज ऑटो में सवार होकर बोगाजोंगा गांव अपने रिश्तेदार के घर आए थे. रविवार शाम को जराईकेला जाने के लिए बोगाजोंगा गांव से निकले, लेकिन रात होने के वजह से सभी लोग करोंजो में पुन: अपने रिश्तेदार के यहां रुकने के लिए जा रहे थे. अमर सिंह सरदार ऑटो चला रहा था. करोंजो पहुंचने से पहले अमर सिंह सरदार ने एक दूसरे युवक को ऑटो चलाने के लिए दे दिया. दूसरा युवक ऑटो को तेज रफ्तार से चलाने लगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/11/CKP-TEMPO-11-300x139.jpg"

alt="" width="300" height="139" /> इसे">https://lagatar.in/seraikela-police-is-conducting-medical-examination-of-prashant-and-sheela-in-sadar-hospital-may-apply-in-court-today-to-increase-remand/">इसे

भी पढ़ें : सरायकेला : पुलिस प्रशांत व शीला की मेडिकल जांच करवा रही सदर अस्पताल में, रिमांड बढ़ाने के लिए आज कोर्ट में दे सकती है अर्जी
इस कारण ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई. ऑटो पलटने से उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए. घायल अवस्था में सभी लोग सड़क के किनारे पड़े थे. इसी दौरान सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप मुखी बाइक से कराईकेला से चक्रधरपुर लौट रहे थे. उन्होंने सड़क किनारे ऑटो पलटने की सूचना झामुमो नेता दिनेश जेना व सुमिता होता फाउंडेशन के अध्यक्ष सदानंद होता को दी. इसके बाद एंबुलेंस को सूचना दी गई और सभी घायलों को दिलीप मुखी स्वयं एंबुलेंस से लेकर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. अस्पताल के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर सभी गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही