Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला के सिसई में चार लोगों को कुल्हाड़ी से काटा, तीन की मौत

Advertisement
Advertisement
Gumla : गुमला जिले में दिल को दहला देने वाली एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. शुक्रवार को जिले के सिसई में चार लोगों को कुल्हाड़ी (टांगी) से काट दिया गया है. इसमें से तीन लोगों की मौत हो गयी है, जबकि एक की हालत नाजुक है. गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि यह घटना करीब ढाई बजे की है. सूखे पेड़ की लकड़ी को लेकर हुए विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है. इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी है. इसे भी पढ़ें - गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-mass-fast-of-tribals-on-sunday-in-protest-against-the-arrest-of-hemant-soren/">गिरिडीह

: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में आदिवासियों का सामूहिक उपवास रविवार को

इन लोगों की हुई मौत

मृतकों में मुन्ना साव, नागेश्वर साहू और पवन कुमार साहू शामिल है. जबकि घायल युवक का नाम विकास साहू है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में नंद किशोर साहू, शिव कुमार साहू व सतेन्द्र साहू दोनों के पिता नंद किशोर साहू सकरौली सिसई शामिल है. पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है. इनलोगों के पास से खून लगा हुआ दो कुल्हाड़ी भी जब्त किया गया है.

पेड़ की लकड़ी बंटवारा को लेकर शुरू हुआ विवाद

बता दें कि दो परिवारों की जमीन पर आरकेडी कंपनी द्वारा मिट्टी उठाव का काम चल रहा था. जमीन पर एक सूखा पेड़ गिरा हुआ था, जिसकी लकड़ी बंटवारा को लेकर झगड़ा शुरू हुआ. देखते-देखते झगड़ा भयानक हो गया और दोनों ओर से एक दूसरे पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया. इस दौरान चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसमें तीन की मौत मौके पर हो गयी. जबकि चौथा युवक रिम्स में जूझ रहा है. इसे भी पढ़ें : बड़गाईं">https://lagatar.in/ed-wants-continue-interrogating-bhanu-a-light-worker-of-badgai-area-sought-permission-to-extend-remand/">बड़गाईं

अंचल के हल्का कर्मी भानू से पूछताछ जारी रखना चाहती है ED, रिमांड विस्तार की मांगी अनुमति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही