Search

 
 
 

कराटे में लातेहार के चार खिलाड़ियों ने लहराया परचम

 
Latehar: पड़ोसी देश नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित साउथ एशियन ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में लातेहार के कराटे खिलाड़ियों जिले का नाम रौशन किया है. उन्होंने विभिन्न स्पर्धा में कुल चार पदक जीतकर जिले ही नहीं वरन राज्य और देश का भी मान बढ़ाया है. यह प्रतियोगिता काठमांडू के दशरथ स्टेडियम में 28 से 29 अगस्त को आयोजित किया गया था. पुरुष वर्ग में भाग ले रहे लातेहार जिले के मनिका प्रखंड के अक्षय कुमार सिंह ने अपने कुमेते स्पर्धा मे कांस्य पदक जीतकर देश का झंडा ऊपर किया. चार खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा लिया. मनिका प्रखंड के शौर्या राज रजत पदक, चंदवा के अभिषेक एक्का कांस्य पदक, चंदवा के जीतू उरांव रजत पदक अपने कुमेते स्पर्धा मे पदक हासिल किये. टीम के साथ इंडियन गोजुरियो स्पोर्टस कराटे ड़ो एसोसियन के टीम मैनेजर शिहान नवीन रोजाडे (जयपुर) टीम कोच शिहान धर्मेंद्र कुमार (झारखंड) ऑफिसियल शिहान संजीब बासुभातरे (आसाम) थे. शिहान धर्मेंद्र कुमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी. इसे भी पढ़ें - अगले">https://lagatar.in/rahul-gandhi-will-go-to-america-next-week-will-interact-with-the-indian-community-including-national-news-at-a-glance/">अगले

सप्ताह अमेरिका जायेंगे राहुल गांधी..  भारतीय समुदाय से करेंगे संवाद…सहित राष्ट्रीय खबरें एक नजर में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही