Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा के चार खिलाड़ी नेशनल टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयनित

Garhwa : 66वीं नेशनल स्कूली प्रतियोगिता अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के लिए दस सदस्यीय झारखंड टीम की घोषणा झारखंड राज्य टेबल टेनिस संघ के सचिव समर जीत सिंह ने की. स्कूली नेशनल टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए गढ़वा जिले के चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है. जिसमें अनिल कुमार मेहता,अमल कुमार ठाकुर, आयुषी कुमारी पांडेय और अंजली कुमारी का नाम शामिल है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/electricity-became-costlier-by-5-paise-per-unit-for-rural-urban-consumers-in-jharkhand-from-june-1/">झारखंड

में ग्रामीण- शहरी कंज्यूमरों के लिए 1 जून से 5 पैसे प्रति यूनिट महंगी हो गयी बिजली
गढ़वा जिले के चार खिलाड़ी और संघ के कोषाध्यक्ष सह प्रशिक्षक कमलेश दुबे का चयन टीम कोच के रूप में किए जाने पर गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के पदाधिकारी और खेलप्रेमियों ने बधाई दी है. झारखंड टीम के चयन के लिए मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, होटवार,रांची में राज्य स्तरीय खुली चयन प्रतियोगिता का आयोजन बीते 31 मई को किया गया था. जिसमें गढ़वा जिले के टेबल टेनिस संघ ने अपने छह खिलाड़ियों को शामिल कराया था, जिसमें से चार खिलाड़ियों का चयन किया गया. 66 वीं नेशनल स्कूली प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के भोपाल में 10 जून से 13 जून तक आयोजित की गई है. जिसमें खिलाड़ी भाग लेंगे. खिलाड़ियों को बधाई देते हुए संघ के संरक्षक अलख नाथ पांडेय ने कहा कि टेबल टेनिस संघ का सपना जिले से ओलंपिक खिलाड़ी तैयार करने का है. संघ खिलाड़ी और अभिभावक के साथ मिलकर काम कर रहा है. नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों को अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, अशोक कुमार दुबे, सियाराम शरण वर्मा, नन्दकुमार गुप्ता, विनोद कमलापुरी, सिस्टर रौशना, सुशील केशरी, दीपक अमित सिंह, संजय सोनी, सचिव आनंद सिन्हा, सह सचिव प्रिंस सोनी, अशोक विश्वकर्मा, नवनीत शुक्ला, आशुतोष रंजन मोजीबुद्दीन खान, प्रवीण मिश्रा, अजय कुमार ठाकुर, चंद्रभूषण सिन्हा, सुधीर पाठक, आमोद कुमार पांडेय, नवनीत शुक्ला, मिथिलेश सिंह, नागेंद्र चौधरी, पंकज सोनी, अभय कुमार आदि ने टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. इसे भी पढ़ें : अजब-गजब">https://lagatar.in/strange-game-first-the-pond-was-leveled-with-5-lakhs-now-it-is-being-deepened-with-9-45-lakhs/">अजब-गजब

खेल : पहले 5 लाख से तालाब को कराया समतल, अब 9.45 लाख से कराया जा रहा गहरा  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही