Search

 
 
 

जमशेदपुर में रविवार को मिला चार पॉजिटिव केस, एक्टिव केस हुआ 20

 
Jamshedpur : जमशेदपुर में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है. रविवार को शहर के मानगो, बिष्टुपुर, सोनारी और बारीडीह थाना क्षेत्र के चार लोग संक्रमित पाए गए. इन्हें अलग-अलग अस्पतालो में भर्ती कराया गया है. दूसरी ओर, आज दो लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. इससे एक्टिव केस घटकर 20 हो गया है. सिविल सर्जन डॉक्टर एके लाल ने बताया कि रविवार को जिले के अलग-अलग केंद्रों पर 2050 सैंपल कलेक्ट किए गए. इसमें रैपिड एंटीजन के 731, ट्रूनेट के 659 और आरटीपीसीआर के 660 सैंपल शामिल हैं. रविवार को 1296 सैंपल की जांच की गई. इसे भी पढ़ें :">https://lagatar.in/cm-honored-57-policemen-including-chaibasa-sp-on-jharkhand-foundation-day/">

 झारखंड स्थापना दिवस पर चाईबासा एसपी समेत 57 पुलिसकर्मियों को सीएम ने किया सम्मानित
इसमें चार पॉजिटिव मिले. दूसरी ओर सोमवार को जिले के शहरी और ग्रामीण केद्रों पर पूर्व की तरह टीकाकरण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे. शहरी क्षेत्र में 27 और ग्रामीण में 79 सेंटर पर सोमवार को होगा. वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग सह एसडीएम धालभूम संदीप कुमार मीणा ने कहा कि जिले के शत-प्रतिशत योग्य लाभुकों के ससमय टीकाकरण हेतु जिला प्रशासन प्रयासरत है. इस दिशा में लगातार वॉक इन मोड में टीकाकरण सेंटर का संचालन किया जा रहा है, ताकि लोग सेंटर पर आकर ऑन स्पॉट पंजीकरण कराते हुए टीकाकरण का लाभ ले सकें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही