Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर में आज चार पॉजिटिव मरीज मिले, एक्टिव केस का आंकड़ा पहुंचा 25

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए. इसमें दो घाटशिला और एक-एक कदमा एवं साकची के व्यक्ति हैं. दो को घाटशिला स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया, जबकि शहरी क्षेत्र के एक व्यक्ति को अस्पताल और एक की चिकित्सा घर में चल रही है. सिविल सर्जन डॉ. एके लाल ने बताया कि मंगलवार को 5250 सैंपल कलेक्ट किे गए. इसमें पहले के बचे हुए सैंपल को मिलाकर कुल 5484 सैंपल की जांच की गई. इसे भी पढ़ें : Pandora">https://lagatar.in/pandora-papers-white-truth-of-black-money-includes-380-indians-including-sachin-anil-ambani-nirav-modi-jackie-shroff-nira-radia/">Pandora

Papers: काला धन का सफेद सच, सचिन, अनिल अंबानी, नीरव मोदी, जैकी श्रॉफ, नीरा राडिया सहित 380 भारतीय शामिल!
सिविल सर्जन ने बताया कि आज चार पॉजिटिव मामले मिलने से जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 25 हो गई है. दूसरी ओर पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को शहरी क्षेत्र में 27 और ग्रामीण क्षेत्र में 101 टीका केंद्रों पर 18 वर्ष के ऊपर के सभी लाभुकों का टीकाकरण किया जाएगा. जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि दुर्गा पूजा से पहले सभी योग्य लाभुकों को पहला डोज अवश्य मिल जाए. इसके लिए व्यापक स्तर पर टीकाकरण कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही