Search

 
 
 

चतरा में 37.50 लाख के ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, DC ऑफिस के पास पकड़े गये आरोपी

 
Chatra : डीसी ऑफिस के पास से मंगलवार को 37.50 लाख रुपये के ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार किये गये हैं. इसकी जानकारी देते हुए एसपी ऋषभ कुमार झा ने बताया कि 805 ग्राम ब्राउन शुगर, 2.04 लाख रुपये नकद, एक कार और मोटरसाइकिल के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.  एक सूचना के बाद पुलिस ने ब्राउन शुगर का खरीदार बनकर तस्करों से संपर्क किया था.  37 लाख 50 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था. इसके बाद पुलिस ने छापामारी की थी. इसे भी पढ़ें- लिखित">https://lagatar.in/unfortunate-for-not-registering-fir-in-ratu-police-station-even-after-written-complaint-we-cannot-remain-mute-spectators-high-court/123069/">लिखित

शिकायत के बाद भी रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण, हम मूकदर्शक बने नहीं रह सकते-हाईकोर्ट

एसपी को मिली थी गुप्त सूचना

जानकारी के मुताबिक एसपी ऋषभ कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर प्रखंड के दारियातू गांव निवासी अनिल दांगी के पुत्र पवन कुमार दांगी के घर में खरीद-बिक्री के लिए ब्राउन शुगर रखा हुआ है. सूचना मिलने के बाद एसपी ने एक छापेमारी दल का गठन किया. पुलिस ने पवन कुमार दांगी के मोबाइल नंबर पर ग्राहक बनकर बातचीत की और 37.50 लाख रुपये में सौदा तय हुआ. फिर पुलिस टीम ने पवन के घर पर छापेमारी की. छापेमारी से पहले ही पवन दांगी वहां से फरार हो गया. पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली. घर के बाहर खड़ी कार में 780 ग्राम ब्राउन शुगर और 1,44,600 रुपये नकद जब्‍त किया. इसी दौरान पुलिस ने दीपक यादव और बलराम दांगी को खदेड़कर पकड़ा और उनसे तलाशी ली, तो दीपक के पॉकेट से 60,000 रुपये मिले. इसे भी पढ़ें- पहल:">https://lagatar.in/initiative-cm-gave-appointment-letter-to-12-players-3-women-players-participating-in-olympics-5-lakh-financial-assistance-to-1-para-player/122963/">पहल:

सीएम ने 12 खिलाड़ियों को दिया नियुक्ति पत्र, ओलंपिक में भाग ले रही 3 महिला खिलाड़ी,1 पैरा खिलाड़ी को 5 लाख की आर्थिक मदद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही