Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आरडी टाटा तकनीकी संस्थान के चार छात्रों का हुआ चयन

Ranchi: एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आरडी टाटा तकनीकी संस्थान में बीते दिनों पब्लिसिस रिसोर्सेज कंपनी द्वारा कैंपस सेलेक्शन किया गया. कंपनी द्वारा डिप्लोमा इन कंप्यूटर इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के 4 छात्रों, जिसमें रितिका श्रीवास्तव, ए कल्याणी साई,अमन मिश्रा व प्राकृति श्रीवास्तव को जूनियर एसोसिएट आईटी के पद पर 4 लाख के पैकेज पर नौकरी दी गयी. सभी छात्र एनटीटीएफ गोलमुरी के फाइनल ईयर के छात्र हैं. चारों छात्र डिप्लोमा इन कंप्यूटर इंजीनियरिंग के हैं. सभी को जूनियर एसोसिएट आईटी के पद पर चयनित किया गया है.

प्राचार्य प्रीता जॉन ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी

सेलेक्शन के लिए लिखित परीक्षा, इंटरव्यू लिया गया. लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में जो अभ्यार्थी पास हुए, उन्हीं का चयन किया गया. 4 छात्रों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह सुनिश्चित की. प्राचार्य प्रीता जॉन ने सभी छात्रों को उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी. इसमें संस्थान के प्लेसमेंट पदाधिकारी पंकज सिंह और नेहा ने सहयोग किया. रमेश रे, पंकज कुमार गुप्ता, मिनमोय कु महतो, हरीश कुमार के साथ उप-प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें – चाणक्य">https://lagatar.in/career-counseling-on-12th-july-at-chanakya-ias-academy-ranchi/">चाणक्य

आईएएस एकेडमी रांची में 12 जुलाई को कैरियर काउंसेलिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही