Search

 
 
 

रिम्स डेंटल इंस्टीट्यूट के चार छात्रों का ICMR-STS में चयन

रांची स्थित रिम्स डेंटल इंस्टीट्यूट ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) की प्रतिष्ठित शॉर्ट टर्म स्टूडेंटशिप (STS) योजना 2024 के तहत संस्थान के चार बीडीएस छात्रों का चयन किया गया है.
 

Ranchi :   रांची स्थित रिम्स डेंटल इंस्टीट्यूट ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) की प्रतिष्ठित शॉर्ट टर्म स्टूडेंटशिप (STS) योजना 2024 के तहत संस्थान के चार बीडीएस छात्रों का चयन किया गया है. 

 

यह योजना स्नातक चिकित्सा और दंत चिकित्सा के छात्रों में शोध के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से संचालित की जाती है. चयनित छात्रों को शोध पूरी करने और अंतिम रिपोर्ट के सफल मूल्यांकन के बाद 30 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी.  

 

बता दें कि आईसीएमआर-एसटीएस योजना के अंतर्गत चयन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए साल 2024 में नए मापदंड लागू किए गए थे. इसका उद्देश्य छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन का निष्पक्ष मूल्यांकन करना और शोध के प्रति गंभीर रुचि को प्रोत्साहित करना है.

 

इस साल देशभर से लगभग 7000 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 398 चिकित्सा और 108 दंत चिकित्सा परियोजनाओं का चयन किया गया. इतनी कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच रिम्स डेंटल इंस्टीट्यूट रांची के 2021 बैच के चार तृतीय वर्ष बीडीएस छात्रों का चयन झारखंड राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

 

चयनित छात्रों में स्नेहा राज हैं, जिनके शोध मार्गदर्शक प्रो. डॉ. प्रशांत गुप्ता हैं. संयोगिता का मार्गदर्शन डॉ. अंकिता टंडन द्वारा किया जा रहा है. शालिनी के शोध गाइड डॉ. संदीप हैं जबकि अमन आदित्य के शोध मार्गदर्शक डॉ. सोनल सैगल हैं.

 

इस सफलता को संस्थान में उपलब्ध उत्कृष्ट शोध वातावरण और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम माना जा रहा है. इस अवसर पर रिम्स के निदेशक प्रो. डॉ. राजकुमार, डीन प्रो. डॉ. बिन्दे कुमार एवं डीन रिसर्च प्रो. डॉ. प्रदीप भट्टाचार्य ने चयनित छात्रों और उनके शोध मार्गदर्शकों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही