Search

 
 
 

गिरिडीह: नीट परीक्षा में सरिया के चार विद्यार्थियों ने लहराया परचम

 
Sariya (Giridih): सरिया के चार विद्यार्थियों ने नीट की परीक्षा में सफलता पायी. इनमें से दो छात्र आपस में सगे भाई-बहन हैं. 4 जून को नीट का परीक्षा परिणाम आने के बाद से इन परिवारों सहित पास पड़ोस के लोगों में खुशी की लहर है. सरिया के मोकामो गांव निवासी सह प्लस टू हाईस्कूल सरिया के शिक्षक सुनील शर्मा व पत्नी निर्मला मिश्रा (सहायक अध्यापिका) के बेटे अर्पित कुमार शर्मा 626 अंक एवं बेटी स्वाति शर्मा ने 686 अंकों के साथ नीट में सफलता पाई है. स्वाति ने एसआरके डीएवी स्कूल सरिया से दसवीं की परीक्षा (जिला में टॉप 10) पास की थी. जबकि इंटर टेन प्लस टू सरिया से पास की. वहीं पुत्र अर्पित ने दसवीं की परीक्षा झुमरीतिलैया के सेक्रेड हार्ट स्कूल से व इंटर की पढ़ाई चिन्मया स्कूल बोकारो से पूरा किया. भविष्य में स्वाति हार्ट सर्जन जबकि अर्पित एमडी करना चाहते हैं. उक्त चारों सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्थानीय समाज सेवी, शिक्षा प्रेमी तथा डीएवी पब्लिक स्कूल सरिया द्वारा ढेर सारी बधाइयां दी गईं.
इसे भी पढ़ें - रिटायर्ड">https://lagatar.in/being-close-to-retired-professor-stole-rs-20-21-lakh-from-bank-account/">रिटायर्ड

प्रोफेसर का करीबी बनकर बैंक खाते से उड़ा लिए 20.21 लाख रूपया

कॉर्डियोलॉजिस्ट बनना चाहते हैं विशाल

दूसरी ओर सरिया के काला रोड निवासी सह आभूषण व्यवसायी बिनोद वर्मा व मीरा देवी के बेटे विशाल कुमार वर्मा ने नीट में 660 अंक लाया. इन्हें भविष्य में कॉर्डियोलॉजिस्ट बनना है. विशाल ने बताया कि उसने दसवीं की परीक्षा एसआरके डीएवी स्कूल सरिया से 73% व सुभाष पब्लिक स्कूल गिरिडीह से 72 % अंक से इंटर परीक्षा उत्तीर्ण किया था. इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए कोटा में एलेन कोचिंग संस्थान में पढ़ाई कर रहे थे. इन्हें यह सफलता तीसरी बार में मिली है. इस सफलता के पीछे वे अपने परिजन व शिक्षकों का आशीर्वाद मानते हैं.
इसे भी पढ़ें - चांडिल">https://lagatar.in/chandil-heavy-rain-accompanied-by-thunder-temperature-dropped/">चांडिल

: गरज के साथ हुई झमाझम बारिश, तापमान गिरा

मनोज ने 646 अंकों के साथ नीट क्वालिफाई किया

वहीं सरिया के बड़की सरिया निवासी घनश्याम पंडित, जो बेकरी बिस्कुट बनाकर फेरी कर बेचते हैं, उनके पुत्र मनोज कुमार पंडित (21) ने भी 646 अंकों के साथ नीट क्वालिफाई किया है. इन्होंने बताया कि 5 मई को नीट की परीक्षा थी. उससे एक दिन पूर्व उनकी मां तारा देवी की मौत हो गई थी. मां का अंतिम संस्कार कर नीट की परीक्षा देने चला गया. मां का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त हुआ है. भविष्य में मनोज सर्जन बनना चाहता है. इसे तीसरी बार में यह सफलता मिली है. इसने 10वीं की परीक्षा एसआरके डीएवी स्कूल सरिया से 93% साथ तथा इंटर की परीक्षा सुभाष पब्लिक स्कूल से 88% अंक से पास किया है. इनकी तीन बहनें हैं, जो उच्च शिक्षा के लिए अध्ययनरत हैं.
इसे भी पढ़ें - पलामू:">https://lagatar.in/five-students-of-mkdav-got-success-in-neet/">पलामू:

एमकेडीएवी के पांच छात्रों को नीट में मिली सफलता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही