Search

 
 
 

जाम से निजात नहीं मिलने पर चार को डीसी कार्यालय का घेराव: राकेश सिंह

 
Medininagar: झारखंड राज्य ऑटो चालक महासंघ की बैठक बुधवार को स्थानीय ऑटो स्टैंड में हुई. बैठक की अध्यक्षता मजदूर नेता सह लोजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने की. बैठक में इन दिनों छहमुहान, उपायुक्त बंगला के मुख्य द्वार, सादिक चौक, थाना रोड मस्जिद के पास, अस्पताल चौक, रेड़मा चौक, कचहरी चौक आदि के समीप मुख्य मार्ग निरंतर जाम से होनेवाली समस्या पर चर्चा की गई. कहा गया कि आम जनता यातायात जाम से हमेशा ही जूझता है. वहीं इस जाम में एम्बुलेंस भी फंस जाते हैं. राकेश सिंह ने कहा कि यातायात प्रभारी एवं यातायात पुलिसकर्मी अपने निजी स्वार्थसिद्धि में मशगूल हैं. जगह-जगह मुख्य चौराहे पर सड़क के किनारे ऑटो एवं वाहन स्टैंड अवैध रूप से चला रहे हैं, जहां पर नाजायज वसूली होती है. नो एंट्री जोन में नो एंट्री के समय में भी बड़े वाहनों का परिचालन होता है. बैठक में सर्वसम्मति से 3 सितंबर तक इन समस्याओं का समाधान नहीं होने पर 4 सितंबर को पलामू उपायुक्त कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया गया. बैठक में महासंघ के पलामू जिलाध्यक्ष सह लोजपा के पलामू उपाध्यक्ष रमाकांत दुबे, प्रधान महासचिव विवेक सिंह उर्फ लड्डू, नागेंद्र प्रसाद गुप्ता, मनजीत तिवारी, मुकेश सिंह, इम्तियाज खान, बिट्टू खान, यासीन अंसारी उर्फ गोल्डन, मुन्ना पासवान, कुणाल कुमार सिंह समेत दर्जनों ऑटो चालक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - मुंबई">https://lagatar.in/245-govindas-injured-during-dahi-handi-festival-in-mumbai/">मुंबई

में दही हांडी उत्सव के दौरान 245 गोविंदा घायल, अस्पतालों में भर्ती कराये गये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही