Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा के चार मंदिरों का करोड़ों की राशि से होगा सौंदर्यीकरण

Advertisement
Advertisement
झारखंड सरकार के स्पीकर सह स्थानीय विधायक रबिन्द्रनाथ महतो ने दी है मंजूरी
Jamtara : नाला विधानसभा क्षेत्र के चार मंदिरों का विकास व सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है. इस कार्य में सरकार करोड़ों की राशि खर्च करेगी. क्षेत्र के कुंडहित सिंह वाहिनी मंदिर, नाला के देवलेश्वर मंदिर, मलांचा मंदिर व फतेहपुर खामरबाद के गिरिधारी मंदिर के सौंदर्यीकरण की योजना बनाई गई है. इसकी जानकारी देते हुए झामुमो नेता कुणाल कंचन ने कहा कि नाला विधान सभा क्षेत्र के चारों मंदिरों के विकास व सौंदर्यीकरण पर लगभग चार करोड़ की राशि खर्च की जाएगी. कहा कि नाला के देवलेश्वर मंदिर में 99 लाख 65 हजार की राशि खर्च की जाएगी. वहीं मालनचा पहाड़ मंदिर को 57 लाख 38 हजार 300 रुपए, कुंडहित सिंह वाहिनी मंदिर में 57 लाख 64 हजार 500 व गिरिधारी मंदिर में 78 लाख 25 हजार 800 रुपए खर्च की जाएगी. कहा कि नाला विधायक सह झारखंड के स्पीकर रबिन्द्रनाथ महतो ने क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ ही लोगों के आस्था से जुड़े मंदिरों का विकास कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=731970&action=edit">यह

भी पढ़ें: जामताड़ा : एर्नाकुलम-पटना व विभूति एक्सप्रेस का जामताड़ा में होगा ठहराव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही