Search

 
 
 

बेंगाबाद के दो घाटों से बालू लदे चार ट्रैक्टर जब्त, चालक और मजदूर भागने में सफल

 
Bengabad(Giridih) : जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के अलग अलग दो नदी घाटों से सोमवार को जिला प्रशासन के आदेशानुसार जांच अभियान चलाया गया, जिसमें अलग अलग घाटों से बालू लदे चार ट्रैक्टर जब्त किए गए. हालांकि चालक और मजदूर भागने में सफल रहे. बेंगाबाद बीडीओ एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया. इस दौरान मोतिलेदा घाट से दो बालू लदे ट्रैक्टर और गेनरो घाट पर भी दो बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किेए गए. हालांकि दोनों घाटों से चालक ओर मजदूर भागने में सफल रहे. बड़ी मशक्कत के बाद चारों ट्रैक्टरों को पुलिस थाने ले गई . पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी. मौके पर बीडीओ निशा कुमारी, थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह सदलबल लेकर पहुंचे ,थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जांच की जा रही है. जांच के बाद मालिक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें- पलामू:">https://lagatar.in/huge-irregularities-in-pds-shop/">पलामू:

पकरिया के पीडीएस दुकान में भारी अनियमितता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही