Search

झारखंड में हर दिन हो रहा चार महिलाओं से दुष्कर्म

Ranchi: झारखंड में हर दिन चार महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है. दुष्कर्म के मामले में झारखंड की स्थिति पड़ोसी राज्यों से खराब है. एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2022 में दुष्कर्म की 1298 घटनाएं हुई है. यानि झारखंड में हर दिन दुष्कर्म की चार घटनाएं हो रही है.

51 महिलाएं ऐसी हैं, जिनके साथ एक से अधिक बार दुष्कर्म हुआ है

आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में जिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना हुई, उनमें 184 नाबालिग थे. पीड़ितों में 51 के साथ एक से अधिक बार दुष्कर्म किया गया था, जबकि 61 महिलाएं ऐसी हैं, जिनके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई. आरोपियों में 56 पारिवारिक सदस्य थे, जबकि 710 आरोपी पीड़िता के दोस्त, ऑनलाइन फ्रेंडस या सहयोगी थे. दुष्कर्म के 492 मामलों में आरोपी पारिवारिक मित्र, नियोक्ता और जान-पहचान वाले थे. आरोपियों में सिर्फ 40 ही ऐसे थे, जिन्हें पीड़िता पहचानती नहीं थी.

पड़ोसी राज्यों में दुष्कर्म की घटनाएं

राज्य दुष्कर्म की घटना पहचान वाले आरोपी
झारखंड   1298 96%
बिहार 881 95%  
छत्तीसगढ़   1246 97%
बंगाल 1111 80.2%  
ओडिशा 1464 99%  
उत्तरप्रदेश 3690 99.9%  

किस उम्र की कितनी पीड़िता

 
उम्र पीड़ित की संख्या
12 से 16 वर्ष 10  
16 से 18 वर्ष 174  
18 से 30 वर्ष 903  
30 से 45 वर्ष 208
45 से 60 वर्ष 03  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp