Search

 
 
 

चार साल से दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कार्यालयों के चक्कर काट रही बसमतिया देवी

 
चार साल बीत गये, पर अब तक नहीं बना बसमतिया देवी का दिव्यांगता प्रमाण पत्र सरकारी सहायता से वंचित है महिला Barwadih (Latehar) :  आदिम जनजाति परिवार की बसमतिया देवी चार साल से दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कार्यालयों के चक्कर काट रही है. लेकिन अब तक उसका दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है. प्रमाण पत्र नहीं बनने की वजह से बसमतिया देवी को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. इतनी ही नहीं वह  ट्राईसाइकिल या बैसाखी जैसे छोटे लाभ से भी वंचित है. प्रमाण पत्र नहीं रहने के कारण उसे किसी प्रकार के पेंशन योजना का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है. बता दें कि प्रखंड के मंगरा पंचायत के हेंदेहास गांव निवासी बसमतिया देवी का चार साल पहले एक सड़क दुर्घटना में एक पैर कट गया था.

जिला परिषद सदस्य ने कृत्रिम पैर लगवाने का दिया आश्वासन 

बसमतिया देवी ने जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर से मुलाकात कर अपनी समस्या को बताया. संतोषी शेखर ने कहा कि आदिम जनजाति परिवार की महिला का पैर पूरी तरह कट जाने के बाद भी इसका प्रमाण पत्र अब तक नहीं बन पाना दुखद है. उन्होंने कहा कि प्रखंड प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से बातकर बसमतिया देवी का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाया जायेगा, ताकि उसे सभी सरकारी लाभ मिल सके. उन्होंने संस्थाओं के माध्यम से कृत्रिम पैर भी लगवाने का आश्वासन दिया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही