Latehar : शहर के बाजारटांड़ में प्राचीन शिव मंदिर परिसर में स्थित शनिदेव मंदिर का चौथा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम शुक्रवार को भंडारा के साथ संपन्न हुआ. भंडारा में लातेहार समेत आसपास के क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. इससे पहले शनिदेव मंदिर के संरक्षक जवाहर प्रसाद अग्रवाल, राजधनी प्रसाद यादव, अशोक कुमार महलका, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, रामनाथ अग्रवाल, विनोद कुमार महलका व अध्यक्ष निर्मल कुमार महलका आदि ने दीप प्रज्जवलित व फीता काट कर भंडारा का शुभारंभ किया. इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण पंडित अनिल मिश्रा व मनोज दास शर्मा ने किया. जबकि मौके पर बतौर मुख्य यजमान अनील प्रसाद गुप्ता व उनकी पत्नी रिंकी देवी मौजूद रहीं. शुक्रवार की पूर्वाह्न शनि अभिषेक व हवन किया गया.
भंडारे के साथ शनि देव मंदिर का चौथा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संपन्न
Last Updated: Feb 02, 2024 12:00 AM (IST)