Search

11 दिन में चौथी बार बढ़ोतरी, पेट्रोल 2.61 रुपये व डीजल 2.71 रुपये महंगा

Ranchi : 11 दिन में चौथी बार पेट्रोल व डीजल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. 25 मई की सुबह से देश भर में पेट्रोल 2.61 रुपये व डीजल 2.71 रुपये महंगा कर दिया गया है. केंद्र सरकार इससे पहले तीन बार पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर चुकी है.
 
तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद झारखंड में भी यह महंगा हो गया है. राजधानी रांची में अब पेट्रोल की कीमत 105.24 रुपये प्रति लीटर हो गये हैं. जबकि डीजल की कीमत 100.37 रुपये हो गये हैं. 

पिछले 11 दिनों में केंद्र सरकार पेट्रोल की कीमत में 7.35 रुपये की बढ़ोतरी कर चुकी है. जबकि डीजल की कीमत में 7.53 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी की वजह से महंगाई तेजी से बढ़ा रहा है और लोगों की जिंदगी जीने की लागत बढ़ रही है. 

कब कितने बढ़े दाम

तारीख  पेट्रोल  डीजल
15 मई  3.00 रू  3.00 रू
19 मई  .87 रू  .91 रू
23 मई  .87 रू  91 रू
25 मई  2.61 रू  2.71 रू

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही