Shubham Kishor Ranchi : झारखंड में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में तीन लोकसभा सीट राजमहल, दुमका व गोड्डा में एक जून को मतदान होगा. तीनों सीटों पर कड़े मुकाबले के आसार हैं. एक ओर बीजेपी 2019 लोकसभा के परिणाम को बेहतर करते हुए तीनों लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करना चाहेगी, वहीं दूसरी ओर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अपनी साख बचाने के लिए जोर आजमा रहे हैं. इस चुनाव में राजमहल लोकसभा सीट से भाजपा के ताला मरांडी और जेएमएम से विजय कुमार हांसदा आमने सामने हैं. दुमका लोकसभा सीट पर जेएमएम के नलिन सोरेन और बीजेपी की सीता मुर्मू के बीच मुकाबला है. गोड्डा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव और बीजेपी के निशिकांत दुबे के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.
झारखंड में चौथे चरण का चुनाव : भाजपा-INDIA अलायंस के प्रत्याशियों की साख दांव पर, 2019 में बीजेपी ने 3 में दो सीट जीती थी
Last Updated: May 28, 2024 12:00 AM (IST)