Search

‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का चौथा चरण: पहले दिन 48,921 आवेदन मिले, 4,462 आवेदनों का हुआ निपटारा

Ranchi : झारखंड सरकार ने शुक्रवार से “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम के चौथे चरण की शुरुआत कर दी है. इस बार पहली बार शिविरों की शुरुआत प्रखंड मुख्यालय स्तर से की गई. कार्यक्रम के पहले ही दिन कुल 45,661 आवेदकों की ओर से 48,921 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 4,462 आवेदनों का निपटारा किया जा चुका

सरकार आपके द्वार’ का चौथा चरण पहले ही दिन बेहद प्रभावी साबित हुआ है. बड़ी संख्या में आवेदन और तत्काल निपटारे से स्पष्ट है कि सरकार इस बार योजनाओं का लाभ जनता तक तेजी और पारदर्शिता के साथ पहुंचाने के लिए विशेष तैयारी में है.

 

हेमंत सरकार की पहल सीधे जनता के घर तक योजनाओं का लाभ


इस अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 15 नवंबर 2021 को पंचायत स्तर पर की थी. इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन को मौके पर ही निपटाना और ग्रामीणों को तुरंत लाभ उपलब्ध कराना है.

 

इस चरण में शिविरों के माध्यम से लोगों को


अबुआ आवास, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, बिरसा हरित ग्राम, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि, मुख्यमंत्री पशुधन, सर्वजन पेंशन, अबुआ वीर, अबुआ दिशोम जैसी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है. साथ ही जाति, आय, आवासीय प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न प्रमाण-पत्र भी मौके पर जारी किए जा रहे हैं.


विगत तीन चरणों का अब तक का पूरा रिकॉर्ड


     

वर्ष   आयोजित शिविर प्राप्त आवेदन
2021 6,867 35.95 लाख
2022 5,696 55.44 लाख
2023   5,496 58.26 लाख


     
     
आवेदन और निपटान का पूरा विवरण — पहले दिन

 


            

आवेदन का प्रकार कुल आवेदन निपटारा लंबित
जाति प्रमाण पत्र 2,658  366  2,292
आय प्रमाण पत्र 1,818 203 1,615
जन्म प्रमाण पत्र  1,215 103 1,112
मृत्यु प्रमाण पत्र 178 26 152
दाखिल–खारिज 266 15 251
भूमि मापी 133 0 133
भूमि धारण प्र. पत्र 165 9    156
सेवा गारंटी अधिनियम 2,264     209 2,055
नया राशन कार्ड 2,649 143 2,506
स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र 1,889 215 1,674
वृद्धा पेंशन  4,613 270 4,343
विधवा पेंशन 182 12 170
विकलांग पेंशन 134 8   126
अन्य योजनाएं 18,040 526 17,514
कुल 36,204 2,105 34,099

        
           
 जिलावार: शुक्रवार को कितने कैंप लगाए
           
 

जिला

कुल कैंप

शुक्रवार को लगे कैंप

बोकारो 110 12
चतरा  18 14
देवघर 15 12
धनबाद 40 19
दुमका 71 16
पूर्वी सिंहभूम 32 15
गढ़वा 43 28
गिरिडीह   126 69
गोड्डा 71 26
गुमला 40 14
हज़ारीबाग 54 26
जामताड़ा 22 22
खूंटी 15  07
कोडरमा 15 12
लातेहार 32 10
लोहरदगा 30 13
पाकुड़ 26   11
पलामू 70   32
रामगढ़ 90 10
रांची  90 33
साहिबगंज 87 25
सरायकेला-खरसावां 71 28
सिमडेगा 33 08
पश्चिम सिंहभूम 59 08

   
              
        
     Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
          
         
         
          


       
      
    
        
        
      
        
    
        
     
       
       
    
       

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp