Search

सेल समिति और विस्थापितों के बीच चौथी वार्ता भी विफल, 72 घंटे से बंद है सिरका कोलियरी

Ramgarh : रामगढ़ जिले के सिरका कोलियरी में दंगल की लड़ाई को लेकर एक बार फिर कांग्रेस ने कांटा घर में ताला जड़ दिया है. पिछले 72 घंटे से कोलियरी पूरी तरीके से ठप है. यहां सीसीएल का उत्पादन तो हो रहा है, लेकिन डिस्पैच पूरी तरीके से बंद है. गाड़ियों का कांटा नहीं होने के कारण दो दर्जन से अधिक गाड़ियां कोलियरी के अंदर ही फंसी है. इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के नेता समसूद खान ने बताया कि 17 जनवरी को भी जब कोलियरी बंद कराया गया था, तब मजदूरों की मांग को लेकर जल्द ही आवश्यक फैसला सुनाने की बात कही गई थी. इसके बाद लोकल सेल समिति और कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल के बीच कई बार वार्ता हुई, लेकिन वार्ता बेनतीजा रही. लोकल सेल समिति स्थानीय मजदूरों को न्याय देने के लिए तैयार नहीं है. जब तक छः सूत्री मांगें पूरी नहीं होती है, कोलियरी में काम नहीं होने दिया जाएगा.

गाड़ी से 6800 की वसूली, मजदूरों को मिल रहा सिर्फ 2400

सिरका कोलियरी में आंदोलन के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने बताया कि लोकल सेल के माध्यम से कोयले का उठाव किया जा रहा है. हर ट्रक से 6800 की वसूली की जा रही है, लेकिन मजदूरों को मात्र 2400 रुपये का भुगतान किया जा रहा है. बीच की राशि की बंदरबांट सेल संचालन समिति द्वारा किया जा रहा है. इससे पूर्व में एक करोड़ रुपए के घोटाला दंगल समिति कर चुकी है. पिछले एक महीने में 12 लाख रुपए का बंदरबांट हो चुका है.

72 घंटे में सीसीएल को हुआ करोड़ों रुपए का नुकसान

लोकल सेल के दंगल की लड़ाई में सबसे अधिक नुकसान सीसीएल को उठाना पड़ रहा है. पिछले 72 घंटे से डिस्पैच बंद होने के कारण ई वे बिल और चालान नहीं बन पा रहे हैं. इसके अलावा जो कोयला ट्रकों में लोड है, उससे भी कोयला ट्रांसपोर्टर और मालिकों को भारी नुकसान हो रहा है. सीसीएल प्रबंधन ने कोलियरी बंद रहने की सूचना मुख्यालय को दे दी है.

कोलियरी में हैंड लोडिंग है बंद, दंगल की नहीं है जानकारी

सीसीएल अरगड्डा प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार झा ने कहा कि दंगल की कोई जानकारी उन्हें नहीं है. किसी भी तरह का दंगल सिरका सेल में नहीं चल रहा है. हैंड लोडिंग पूरी तरह से बंद है. डीजीएमएस के आदेश के अनुसार मशीन से लोडिंग होती है. सीसीएल मुख्यालय और राज्य सरकार को नुकसान हो रहा है. पूरे मामले की जानकारी रामगढ़ जिला प्रशासन, पुलिस और सीसीएल के वरीय अधिकारियों को दे दी गई है. जल्द ही समाधान निकाला जाएगा.

चौथी वार्ता भी पूरी तरीके से रही विफल

रामगढ़ अंचल अधिकारी सतेंद्र पासवान की पहल पर सीसीएल अधिकारी सेल संचालन समिति और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच गुरुवार को चौथी बार वार्ता हुई, लेकिन इस बार भी वार्ता विफल साबित हुयी. कांग्रेसी नेताओं और विस्थापितों द्वारा 17 जनवरी को सिरका कोलियरी बंद कराया गया था. उस दौरान भी मामला तनावपूर्ण हो गया था. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए. इस पूरे मामले को लेकर एसडीओ कार्यालय में दोनों पक्षों के बीच में बैठक कर कई बार वार्ता हुई. लेकिन वार्ता में कोई हल नहीं निकला. इसके बाद दोबारा कांग्रेस नेता और कुछ विस्थापित अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं. लोगों का कहना है कि जब तक हमारी मांगों को नहीं पूरी की जाती तब तक कोलियरी का कार्य बंद रहेगा. इसे भी पढ़ें : चंपाई">https://lagatar.in/champai-cabinets-decisions-200-units-of-free-electricity-to-tana-bhagat-families-increased-dress-allowance-of-state-employees-gifts-to-students/">चंपाई

कैबिनेट के फैसलेः टाना भगत परिवारों को 200 यूनिट फ्री बिजली, राज्यकर्मियों का बढ़ा पोशाक भत्ता, छात्रों को गिफ्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp