Search

 
 
 

फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट हो गये दुनिया के नंबर वन अमीर , एलन मस्क को पीछे छोड़ा

 
Washington : दिग्गज अरबपतियों की सूची में बड़ा उलटफेर हो गया है. एलन मस्क अब दुनिया के नंबर वह अमीर नहीं हैं. खबर है कि फ्रांसीसी अमीर बर्नार्ड अर्नाल्ट अब दुनिया के सबसे अमीर इंसान हैं. फोर्ब्स के अनुसार उन्होंने नेटवर्थ में एलन मस्क को पीछे छोड़ दिया है. बर्नार्ड अर्नाल्ट की नेटवर्थ 207.6 अरब डॉलर पर पहुंच गयी है.

अर्नाल्ट की संपत्ति 18.6 अरब डॉलर बढ़ी

फोर्ब्स बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार बर्नार्ड अर्नाल्ट की नेटवर्थ 207.6 अरब डॉलर हो गयी है. ब्लूमबर्ग के अनुसार अर्नाल्ट की संपत्ति में एक झटके में 18.6 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. इस उछाल के कारण वे एलन मस्क से आगे निकल गये हैं. मस्क की कंपनी टेस्ला (Tesla) के शेयरों में गिरावट जारी है. इस कारण उनकी नेटवर्थ कम होकर 204.7 अरब डॉलर पर आ गयी है. दोनों अरबपतियों के बीच 2.9 अरब डॉलर का फासला हो गया है.

एलन मस्क के 30 अरब डॉलर से ज्यादा डूबे

इस साल 2024 की शुरुआत से अब तक फ्रांस के 74 वर्षीय अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट ने 7.25 अरब डॉलर कमाये है. दूसरी ओर 52 वर्षीय एलन मस्क को तगड़ा घाटा हुआ है. ब्लूमबर्ग के अनुसार उनकी संपत्ति में इस साल अब तक 30.5 अरब डॉलर की कमी आ चुकी है. हालांकि इससे पहले भी बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया के सबसे अमीर इंसान रह चुके हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही