Search

 
 
 

गौतम अडानी के खिलाफ धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी के मामले खत्म, अमेरिकी जज का फैसला

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी को लेकर अमेरिका से बड़ी खबर आयी है. अमेरिकी की फेडरल कोर्ट ने गौतम अडानी और उनके भतीजे  सागर अडानी के खिलाफ आपराधिक आरोप पूरी तरह खारिज कर दिये हैं. ब्रूकलिन की अमेरिकी जिला जज निकोलस गारौफिस ने केस खारिज करने की मांग मान ली.
 
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी

Washington :  अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी को लेकर अमेरिका से बड़ी खबर आयी है. अमेरिकी की फेडरल कोर्ट ने गौतम अडानी और उनके भतीजे  सागर अडानी के खिलाफ आपराधिक आरोप पूरी तरह खारिज कर दिये हैं. ब्रूकलिन की अमेरिकी जिला जज निकोलस गारौफिस ने केस खारिज करने की मांग मान ली.

 

जिला जज के फैसले के साथ ही अडानी के खिलाफ जारी कथित धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी के मामले खत्म हो गये. लगभग दो साल से चल रही कानूनी कार्यवाही समाप्त हो गयी. कोर्ट के फैसले से गौतम अडानी ने राहत की सांस ली है. 

 

दरअसल गौतम अडानी पर 2024 में आरोप लगाया गया था कि उन्होंने भारत सरकार के अधिकारियों को रिश्वत देने की सहमति जताई थी, जिससे अडानी ग्रुप की सहायक कंपनी को सोलर एनर्जी प्लांट डेवलप करने की मंजूरी मिल जाये.  अडाणी ग्रुप  हमेशा लगातार इन आरोपों से इनकार करता रहा था. 

 

फेडरल कोर्ट के फैसला के बाद गौतम अडानी ने एक्स पर पोस्ट किया, मैं न्यायिक प्रक्रिया के प्रति विनम्रता और गहरे सम्मान के साथ अमेरिकी अदालत के फैसले का स्वागत करता हूं. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही