Search

 
 
 

फर्जीवाड़ा! बिहार में एक ही सर्टिफिकेट पर बहाल हुए कई शिक्षक

 
Patna: बिहार में नियोजित शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. मामला नवादा जिले से जुड़ा हुआ है. यहां बीटेट, एसटेट और सीटेट पास शिक्षकों को विभागीय वेबसाइट पर सर्टिफिकेट अपलोड करने को कहा गया था. इसमें यह पता चला कि ऐसे कई शिक्षक हैं जो एक ही सर्टिफिकेट पर नियोजित हैं. मामला संज्ञान में आने के बाद विभाग भी हरकत में है. जांच में पता चला कि ऐसे 860 शिक्षक हैं. इसके सर्टिफिकेट की जांच की जानी है. इसे पढ़ें- दुमका">https://lagatar.in/dumka-thief-with-a-country-made-pistol-three-accused-of-theft-in-high-school-arrested-with-a-country-made-pistol/">दुमका

: देसी कट्टे वाला चोर, हाईस्कूल में चोरी कांड के तीन आरोपी देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार

21 मार्च तक चलेगा सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन का काम

फर्जीवाड़े का पता लगने के बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ऐसे 860 शिक्षकों के सर्टिफिकेट की जांच करा रही है. सभी शिक्षकों को डॉक्यूमेंट के साथ समिति के कार्यालय बुलाया गया है. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की पूरी प्रक्रिया गोपनीय ढंग से की जा रही है. यह आज यानी 7 मार्च से शुरू हुई जो 21 मार्च तक चलेगी. इसे भी पढ़ें- Electoral">https://lagatar.in/electoral-bond-congress-alleges-sbis-pradhan-mantri-chanda-chipao-yojna-is-based-on-lies/">Electoral

Bond : कांग्रेस का आरोप,  एसबीआई की प्रधानमंत्री चंदा छिपाओ योजना झूठ पर आधारित है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही