Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स में बेड दिलाने-दवा खरीदकर मदद करने के नाम पर 16 हजार की ठगी

Ranchi: रिम्स में न्यूरोसर्जरी विभाग में डॉ सीबी सहाय की देखरेख में भर्ती मरीज राकेश साव से ठग ने 16 हजार की ठगी कर ली. ठग ने बेड व दवा खरीदने में मदद की बात कहकर परिजनों को झांसे में लेकर पैसे ऐंठ कर चलता बना. दरअसल, बिहार के गया जिले के रहने वाले एक रोगी को ब्रेन में समस्या होने के कारण रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग में भर्ती किया गया था. बेड नही मिलने के कारण मरीज फर्श पर इलाजरत हैं. परिजन दवा लेने के लिए सोमवार को यहां-वहां भटक रहे थे. इस दौरान वे ठग के संपर्क में आ गए. इसे पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-in-the-name-of-treatment-in-snmmch-brokers-are-charging-1000-rupees-from-patients/">धनबाद

: एसएनएमएमसीएच में इलाज के नाम पर मरीजों से 1000  रुपए वसूल रहे दलाल

चिकित्सा उपाधीक्षक को शिकायत

ठग ने परिजनों को भरोसे में लेकर बेड दिलाने की बात कही. ठग ने कहा कि जो भी दवाएं चाहिए मैं लाकर देता हूं. बेड व दवाई के नाम पर उनसे 16 हजार रुपये मांगे. इस दौरान परिजनों को भरोसे में लेने के लिए ठग ने किसी से फोन पर बात कर अच्छे से इलाज करने की बात भी कही थी. उन्हें लगा कि वह सही में मदद करेगा. उसने परिजनों को बताया कि डॉक्टर ने जो इंजेक्शन कहा है उसकी कीमत 3500 है. परिजनों को अपने साथ दवा दुकान बरियातू फार्मा तक ले गया. उसके बाद पैसे लेकर वहां से फरार हो गया. मरीज के परिजन किशून साव ने रिम्स के चिकित्सा उपाधीक्षक को इस संबंध में लिखित शिकायत की है. इसे भी पढ़ें- कहीं">https://lagatar.in/voting-can-be-done-from-anywhere-in-the-home-constituency-ec-will-display-the-machine-on-january-16/">कहीं

से भी गृह निर्वाचन क्षेत्र में कर सकते हैं मतदान, 16 जनवरी को EC करेगा मशीन प्रदर्शित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही