Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धुर्वा उप डाकघर से ढाई करोड़ की हेराफेरी का खुला राज

सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर; ऐसे पार किए पैसे सीबीआई में चार नामजद और अज्ञात पर दर्ज हुई प्राथमिकी धुर्वा उप डाकघर से 2.52 करोड़ की हेराफेरी का है मामला Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा उप डाकघर से 2 करोड़, 52 लाख 45 हजार 200 रुपए की हेराफेरी मामले में सीबीआई की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में चार नामजद व अन्य अज्ञात लोकसेवक व निजी कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपितों में चारों नामजद धुर्वा उप डाकघर से जुड़े पदाधिकारी हैं.सीबीआई ने वरीय डाक अधीक्षक की ओर से 14 दिसंबर 2023 को दर्ज शिकायत की अपने डीएसपी से आंतरिक सत्यापन कराई थी. सत्यापन में खुलासा हुआ कि डाक एजेंट स्व. संतोष कुमार सिंह उप डाकघर के संबंधित आरोपित पदाधिकारियों की मिलीभगत से जालसाजी कर उक्त राशि की निकासी व हेराफेरी की थी. इस संबंध में अलग-अलग ग्राहकों ने डाक विभाग में इसकी शिकायत की थी. सीबीआई में दर्ज प्राथमिकी के अनुसंधानकर्ता एसीबी रांची के इंस्पेक्टर सुशील कुमार गुप्ता बनाए गए हैं.

ऐसे करते थे हेराफेरी

डाक विभाग ने आंतरिक जांच में पाया कि ग्राहक सेल्फ चेक जमा किए, जिसकी राशि क्लियर होने के बाद उनके डाकघर के बैंक खाते में जमा हुई. इसके बाद डाक विभाग के आरोपित पदाधिकारियों-कर्मियों ने ग्राहकों के फर्जी हस्ताक्षर से उक्त राशि की निकासी की और दूसरे बैंक खातों में उक्त राशि को हस्तांतरित कर दिया. डाकघर में फर्जी नाम-पते पर खाते खोले गए, जिसमें उक्त राशि हस्तांरित की गईं.

ये हैं आरोपित, जिनपर दर्ज हुई है प्राथमिकी

- शशि भूषण स्वांसी, धुर्वा उप डाकघर, रांची - मार्शल कुजूर, डाक सहायक, धुर्वा उप डाकघर, रांची - रंजना शरण, डाक सहायक, धुर्वा उप डाकघर, रांची - प्रबुधन उरांव, डाक सहायक धुर्वा उप डाकघर, रांची - अन्य अज्ञात लोकसेवक व अज्ञात निजी व्यक्ति

किसके खाते से कितने की हेराफेरी

यज्ञनारायण तिवारी (30 लाख), प्रियंका शर्मा पति अनिल कुमार शर्मा (18 लाख), सोमनाथ तिर्की व नीलम तिर्की, सेंबो बालालौंग (नौ लाख), नरेंद्र कुमार व स्मृति कुमारी, क्वार्टर नंबर डीटी 2352, टंकी साइड धुर्वा (15 लाख), दीनानाथ शर्मा, डीटी-2599, टंकी साइड धुर्वा (आठ लाख), मुकेश टोप्पो, सीटीओ रोड, मशान घाट धुर्वा (23 लाख), कृष्ण कुमार सिंह, डीटी-2987, धुर्वा (चार लाख), जगरोपन प्रसाद सिंह, एनएम-20, न्यू मार्केट, दुर्गा मंदिर के समीप धुर्वा मोड़ (8.80 लाख), अवधेश सिंह (53 लाख एक हजार 200 रुपये), मोहम्मद हदी, पिस्का नगड़ी (पांच लाख), सोनू कुमार, पुराना नर्स कॉलोनी (11.70 लाख), रामनरेश महतो, टुंडुल, बालालौंग (पांच लाख), विकास कुमार, क्वार्टर नंबर बी-202, धुर्वा (20 लाख), हेमा रानी, मनोज कुमार एचइसी कालोनी (2.50 लाख), इंद्रासन प्रसाद, एचइसी कालोनी (15 लाख), प्रियंका शर्मा (6.50 लाख), रामेश्वर महतो, टुंडुल, बालालौंग (दस लाख), शिवांति देवी, जेपी मार्केट धुर्वा (1.50 लाख) व मधुरानी, मांटेसरी मैदान (6.44 लाख). [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही