Search

 
 
 

CRPF के पूर्व डीआईजी की पत्नी से 27.50 लाख की धोखाधड़ी

 
Ranchi :  सीआरपीएफ के पूर्व डीआईजी स्व.मारियानुस मिंज की पत्नी सुनिता मिंज से 27.50 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. इस संबंध में सुनिता मिंज ने नामकुम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला ने आरिफ नय्यर उर्फ आर्या  पर पार्टनरशिप में धोखाधडी कर पैसा हड़पने का आरोप लगाया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सुनिता मिंज कोकर बरियातु के रिम्स रोड पहान टोली में रहती है. वहीं  आरिफ नय्यर उर्फ आर्या हसनेन पोल्टरी फर्म रोड छोटा तलाब निजाम नगर में रहता है. (पढ़ें, बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-people-handed-over-the-criminal-who-broke-the-atm-with-a-crowbar-to-the-police-he-will-be-sent-to-jail/">बोकारो

: साबल से एटीएम तोड़ने वाले बदमाश को लोगों ने पुलिस के हवाले किया, भेजा जायेगा जेल)

स्टांप पेपर पर नाम चढ़वाकर साइन करवाया और बना पार्टनर

महिला ने थाने में दिये आवेदन में कहा है कि आरिफ नय्यर ने षडयंत्र के तहत नामकुम के उलीडिह स्थित उनके रेस्टोरेंट (Mystic Hill garden) में पार्टनरशिप के लिए स्टांप पेपर पर अपना नाम चढ़वाकर साइन करवाया. इसके बाद आरिफ नययर उर्फ आर्या ने किसी और बिजनेस में पैसा लगाने का झांसा देकर महिला से लगभग 27.50 लाख ले लिया था. लेकिन आरिफ नय्यर ने पैसे को न तो किसी बिजनेस में निवेश किया और न ही बताया कि उनसे पैसा का क्या किया. महिला ने पार्टनरशिप में धोखाधडी कर पैसा हड़पने का आरोप लगाया है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/threat-to-kill-jharkhand-hc-advocate-also-demanded-extortion-case-registered/">झारखंड

HC के अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी, रंगदारी भी मांगी, मामला दर्ज 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही