Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना वैक्सीन सत्यापन के नाम पर ठगी करनेवाला जमुई से गिरफ्तार

Latehar : सदर थाना की पुलिस ने छापामारी कर बिहार से एक साईबर ठग को गिरफ्तार किया है. सदर थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि लातेहार थाना कांड संख्या 193/22 में थाना क्षेत्र की रेहलदाग ग्राम निवासी पूनम देवी ने 23 हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया था. उसने बताया था कि कोरोना काल में कोरोना वैक्सिन का सत्यापन करने के लिए किसी ने फोन किया था. महिला ने उसे बताया कि उसने वैक्सिन ले लिया है, तो कॉल करने वाले ने कहा कि सत्यापन के लिए एक ओटीपी उनके मोबाइल में जायेगा. इसके बाद उसके मोबाइल पर एक ओटीपी आया. मांगे जाने पर महिला ने कॉल करने वाले को अपना ओटीपी बता दिया. इसके बाद उसके खाते से 23 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी. मामला दर्ज होने के बाद एसपी के निर्देश पर एक टीम गठित की गई. साइबर सेल की मदद से छापामारी कर आरोपी मो. साबिर अंसारी, पिता सिराज अंसारी को बिहार के जमुई जिला के चकाई थाना क्षेत्र के सलैया गांव में स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें : पंजाब">https://lagatar.in/punjab-9-dead-11-unconscious-due-to-gas-leak-in-gyaspura-affected-area-sealed/">पंजाब

: ग्यासपुरा में गैस लीक होने से 9 की मौत, 11 बेहोश, प्रभावित इलाका सील
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही