Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज के जालसाज बैंक मैनेजर ने घोटाले की अवधि में की थी तीसरी शादी

Ranchi: पांच करोड़ रुपये से अधिक की जालसाजी मे फंसे बैंक मैनेजर मनोज कुमार ने तीन शादियां की. अपने ऐशो आराम के लिए कर्मचारियों के नियुक्त किया. घाटाले की रकम अपनी बीवी, बच्चों और साले के खाते में ट्रांसफर किया. बैंक जालसाजी मामले में ईडी की जांच के दौरान इन तथ्यों का खुलासा हुआ है.
Advertisement
Advertisement
LAGATAR EXPOSE
  • बैंक मैनेजर ने साहिबगंज में तैनाती के दौरान 5 करोड़ का घोटाला किया.
  • किसान क्रेडिट कार्ड के खाते में हेराफेरी कर बेटे को पैसा ट्रांसफर किया.
  • पेंशन अकाउंट में हेराफेरी कर बेटी सौम्या के खाते में ट्रांसफर किया.

Ranchi: पांच करोड़ रुपये से अधिक की जालसाजी मे फंसे बैंक मैनेजर मनोज कुमार ने तीन शादियां की. अपने ऐशो आराम के लिए कर्मचारियों के नियुक्त किया. घाटाले की रकम अपनी बीवी, बच्चों और साले के खाते में ट्रांसफर किया. बैंक जालसाजी मामले में ईडी की जांच के दौरान इन तथ्यों का खुलासा हुआ है.

 

ईडी ने जांच में पाया कि स्टेट बैंक के मैनेजर मनोज कुमार ने फुलबांगा, बरहेट बाजार, PBB साहिबगंज ब्रांच, और साहिबगंज ब्रांच में काम करने के दौरान अपने पद का दुरुपयोग किया और पांच करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला किया. इससे बैंक के नुकसान उठाना पड़. मनोज ने किसान क्रेडिट कार्ड और पेंशन सहित अन्य खातों में हेराफेरी कर घोटाले के अंजाम दिया था.

 

जांच में पाया गया कि मनोज कुमार ने साहिबगंज में अपने पदस्थापन के दौरान नीतू देवी उर्फ नीतू कुमारी से शादी की. मनोज कुमार की यह तीसरी शादी थी. मैनेजर के साथ शादी से पहले ही नीतू कुमारी का एक बच्चे की मां बन चुकी थी. इस बच्चे का पिता मैनेजर मनोज कुमार ही है. नीतू के साथ शादी के पहले मनोज कुमार दो शादियां कर चुका था. इन पत्नियों के नाम सुनीता कुमारी और नीलम सिन्हा है. जांच में पाया गया कि मनोज कुमार ने घोटाले की रकम अपनी बीवी, बच्चों और रिश्तेदारों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया था. 

 

मनोज कुमार व उसके रिश्तेदारों के खातों की जांच के दौरान उज्जवल कुमार के खाते में 5.80 लाख रुपये ट्रांसफर किये जाने का मामला पकड़ में आया. उज्जवल कुमार, मनोज और नीतू का बेटा है. इसके खाते में किसान क्रेडिट कार्ड धारकों के खाते में हेराफेरी कर पैसा ट्रांसफर किया गया था. मनोज कुमार ने अपनी तीसरी पत्नी नीतू के खाते में भी किसान क्रेडिट कार्ड धारकों के खाते में हेराफेरी कर 4.49 लाख रुपये ट्रांसफर किया था.

 

मनोज कुमार ने सौम्या कुमारी के खाते में 3.52 लाख रुपये ट्रांसफर किया था. यह रकम पेंशन अकाउंट में हेराफेरी करने के बाद सौम्या के खाते में ट्रांसफर किया गया था. सौम्या, मनोज कुमार और सुनीता कुमारी की बेटी है. जांच के दौरान सोनाली कुमारी के खाते में भी 3.37 लाख रुपये ट्रांसफर किये जाने का मामला पकड़ में आया. सोनाली भी मनोज कुमार और सुनीता की बेटी है. मनोज कुमार ने अपनी भतीजी गुंजन कुमारी के खाते में भी घोटाले की रकम में से 1.46 लाख रुपये ट्रांसफर किया .

 

ईडी की जांच में पाया गया कि मनोज कमार ने अपने भांजे साहिल के खाते में एक लाख रुपये ट्रांसफर किया. साहिल के पिता सुरेंद्र पासवान के खाते में एक लाख रुपये ट्रांसफर किया. मनोज कुमार ने अपनी दूसरी पत्नी नीलम सिन्हा के खाते में  घोटाले की रकम में से 96 हजार रुपये ट्रांसफर किया. शशि सुमन भी नीलम सिन्हा का बेटा है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही