Search

महावीर भवन में नि:शुल्क कृत्रिम हाथ वितरण शिविर 12 को, लगेंगे एलन मीडोज प्रॉस्थेटिक हैंड्स

Ranchi : रांची के भगवान महावीर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर व रोटरी क्लब, जयपुर मेजेस्टी के संयुक्त तत्वावधान में 12 मई को कृत्रिम हाथ वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर का आयोजन सुबह 09:30 बजे से होगा. यह शिविर रिहैबिलिटेशन काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्देशन व देखरेख में भागवान महावीर मेडिका हॉस्पिटल के पास स्थित महावीर भवन में लगाया जाएगा. संस्था के द्वारा अपर बाजार के श्री दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित प्रेस वार्ता में अध्यक्ष पूरनमल जैन सेठी ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस कैंप में कोहनी से नीचे कटे हाथ (कम से कम 4 इंच का हिस्सा लगा हो) वाली महिला, पुरुष व बच्चों को अमेरिका के एलन मीडोज प्रॉस्थेटिक हैंड्स फाउंडेशन द्वारा निर्मित हाथ लगाए जाएंगे, जिसका वजन 400 ग्राम होगा. इससे यह लगाने व निकालने में सहज, टिकाऊ व उपयोगी होगा. प्रेस वार्ता में अध्यक्ष पूरनमल जैन, मंत्री पदम कुमार छाबड़ा, गोविंद राम सरावगी, संतोष जैन पाटनी, रामपाल जैन गंगवाल, सुभाष जैन विनायका, पंकज सेठी, संजीव गंगवाल, संजय पाटनी, रोहित जैन, जीतेन्द्र जैन, हरीश दोषी, संजय छाबड़ा, पौरुष जैन , विजय जैन , शिवानंद प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे.

कृत्रिम हाथ लगाकर किए जा सकते हैं कई काम

पूरनमल जैन ने बताया कि कृत्रिम हाथ लगाकर साइकिल चलाने, लिखने, पढ़ने से लेकर अन्य घरेलू कार्य किए जा सकते हैं. पूरनमल जैन ने बताया कि संस्था के द्वारा पिछले वर्ष भी यह कैंप लगाया गया था, जो काफी सफल रहा था. पिछले साल 46 लोगों को कृत्रिम हाथ लगाया गया था और इससे लाभान्वित व्यक्ति इसका कारगर ढंग से उपयोग कर रहे हैं.

शिविर के लिए ऐसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

शिविर में रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरतमंद व्यक्ति मोबाइल नंबर 9110141366, 9771473820 पर संपर्क कर सकते हैं.

नि:शुल्क आई हॉस्पिटल भी चला रहा है भगवान महावीर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर

पूरनमल जैन ने कहा कि संस्था के द्वारा रांची का एकमात्र नि:शुल्क भगवान महावीर आई हॉस्पिटल चलाया जा रहा है, जहां आंख की सभी बीमारियों का इलाज होता है. मोतियाबिंद का ऑपरेशन फेको व एसआईएससीएस पद्धति के द्वारा मुफ्त किया जाता है. इसके साथ आवश्यकतानुसार ऑपरेशन के लिए आए मरीज व उसके परिजन के लिए भोजन और ठहरने की नि:शुल्क व्यवस्था है. पूरनमल जैन ने कहा कि संस्था द्वारा रांची रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगजनों के लिए नि:शुल्क ई-रिक्शा सुविधा उपलब्ध करायी जाती है. जरुरतमंद मरीजों के इलाज के लिए मेडिका व सेवा सदन मेटरनिटी वार्ड में भर्ती मरीजों को आर्थिक मदद दी जाती है. इसे भी पढ़ें : तुष्टिकरण">https://lagatar.in/congress-gang-which-is-spreading-the-poison-appeasement-wants-snatch-your-rights-give-them-special-community-pushkar-singh-dhami/">तुष्टिकरण

का जहर घोल रही कांग्रेसी गैंग, आपका अधिकार छीनकर विशेष समुदाय को देना चाहती है- पुष्कर सिंह धामी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp