Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: खादी मेला में घूमने के लिए बुजुर्गों को ई-रिक्शा की मुफ्त सुविधा

Ranchi: मोरहाबादी मैदान में आयोजित राष्ट्रीय खादी एवं सरस मेले में सातवें दिन लगभग 10 हजार लोगों ने मेले का आनंद लिया. लोग मेले में दिल खोलकर खरीदारी कर रहे हैं. इसे दुकानदारों में खुशी की लहर देखी जा रही है. मेला परिसर में बुजुर्गों के लिए मेला घूमने के लिए निशुल्क ई -रिक्शा की व्यवस्था की गई है. जिससे बुजुर्ग बिना थके मेले का आनंद उठा रहे हैं.

चित्रकारों ने बिखेरे रंग

मेले में चित्रकारों ने मेले खूब रंग बिखेरे. जमशेदपुर के आमाडुबी गांव से आए चित्रकार किशोर ने बताया कि वह पैटकर पेंटिंग से जुड़े हैं. यहां लोग उनकी चित्रकारी की सराहना कर रहे हैं और अच्छी कीमत भी दे रहे हैं. इनकी पेंटिंग 150 से लेकर 2200 रूपए में मिल रही है. वहीं मधुबनी पेंटिंग भी लोगों को बहुत पसंद आ रही है. उद्योग विभाग द्वारा चित्रकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्हें मेले में हस्तकरघा रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय की तरफ से स्टॉल दिया गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/7-33.jpg">

class="size-full wp-image-993795 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/7-33.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मेले के अर्जुन हैंगर में खादी के वस्त्र खरीदे जा सकते हैं. असना हैंगर के कश्मीरी स्टॉल में कश्मीरी शॉल, सुट, पसमीना शॉल, सुट, पसमीना स्टोल, जैकेट एवं फिरेन बेचा जा रहा है. वहीं गुरुवार को कला एवं संस्कृति विभाग के द्वारा दिव्यांग गायक मो. मकसूद अंसारी के मनमोहक प्रस्तुति दी गई. महोत्सव में आये संगीत प्रेमियों ने इन्हें खुब सराहा. मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी झारखंड राज्य खादी सुमन पाठक ने मो. मकसूद अंसारी को सम्मानित किया गया. वहीं धनंजय नारायण खवाड़े एवं दल द्वारा हिन्दी गायन की प्रस्तुति की गयी. साथ ही, चंदेल समूह द्वारा नृत्य प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया. बच्चों के लिए पांच से नौ आयु वर्ग तथा दस से चौदह आयु वर्ग में महात्मा गांधी पर कविता या भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संध्या शानवी, द्वितीय स्थान अनन्या तुलस्यान एवं तृतीय स्थान दामिनी तिर्की ने प्राप्त किया. सभी सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें – मैदानों">https://lagatar.in/severe-cold-in-the-plains-snowfall-in-the-mountains-134-roads-in-himachal-closed-10000-tourists-stranded/">मैदानों

में ठंड भारी, पहाड़ों पर बर्फबारी, हिमाचल में 134 सड़कें बंद, 10000 पर्यटक फंसे

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही