Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में मिलेगी लिपोसक्शन की निशुल्क सुविधा

Ranchi :  रिम्स के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में अब लिपोसक्शन की भी सुविधा उपलब्ध होगी. लिपोसक्शन कॉस्मेटिक सर्जरी की एक तकनीक है, जिसमें सक्शन विधि से त्वचा के नीचे से अतिरिक्त वसा को हटाया जाता है. रिम्स में यह सुविधा मरीजों को निशुल्क उपलब्ध करायी जाएगी. इसके लिए निजी केंद्रों में न्यूनतम 70 हजार रुपये तक लिए जाते हैं.

साहिबगंज के मरीज की गयी है सफल सर्जरी

हाल ही में साहिबगंज के एक मरीज को सर्जरी विभाग से प्लास्टिक सर्जरी विभाग में रेफेर किया गया था. इस पुरुष मरीज में महिलाओं जैसे स्तन और गाइनेकोमास्टिया के संकेत थे. प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉ विक्रांत और निश्चेतना विभाग के डॉ विश्वनाथ की देखरेख में सोमवार को यह सर्जरी की गयी. मरीज को शुरुआत में ट्यूम्सेंट एनेस्थीसिया के तहत थोड़ा बेहोश किया गया था. वह पूरी प्रक्रिया के दौरान लगातार बातचीत कर रहा था. इस सर्जिकल प्रक्रिया में मरीज के शरीर पर कोई भी दाग नहीं रहता. लिपोसक्शन के पश्चात मरीज को अगले ही दिन छुट्टी दे दी गई.
इसे भी पढ़ें – छात्र">https://lagatar.in/student-organizations-will-agitate-for-72-hours-will-besiege-cms-residence-on-april-17-jharkhand-will-be-closed-on-19/">छात्र

संगठन 72 घंटे आंदोलन करेंगे, 17 अप्रैल को सीएम आवास घेरेंगे, 19 को झारखंड बंद करेंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही