Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुरु पूर्णिमा के दिन होगा नि:शुल्क हीलिंग कार्यक्रम

Hazaribagh : योग विद्या प्रणिक हीलिंग फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में चार मई को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर नि:शुल्क हीलिंग कार्यक्रम होगा. यह कार्यक्रम शहर के एके इंटरनेशनल होटल में सुबह पांच बजे से सात बजे तक आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम के जरिए लोगों में पनप रहे तनाव को दूर किया जाएगा. टीम के सदस्यों द्वारा पिछले छह माह से हीलिंग का कोर्स कराया जा रहा है. इसमें स्थानीय शिक्षक के साथ रांची के शिक्षक भी जानकारी दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें : तीसरे">https://lagatar.in/ias-chhavi-ranjan-reaches-ed-office-after-third-summons-interrogation-begins/">तीसरे

समन के बाद ईडी ऑफिस पहुंचे IAS छवि रंजन, पूछताछ शुरू

इलाज की एक पद्धति है हीलिंग

कार्यक्रम की आयोजक लता जैन ने बताया कि हीलिंग आयुर्वेद, होमियोपैथ, एलोपैथी, यूनानी जैसी इलाज की पद्धति है. हीलिंग स्थूल शरीर के बजाय प्राण शरीर पर काम करती है. जितनी भी अन्य पद्धतियां है, वह स्थूल शरीर पर काम करती है. प्राण विद्या का इस्तेमाल करते हुए हीलिंग न केवल स्थूल शरीर को सही करती है, बल्कि यह मानसिक रोगों में भी बखूबी काम करती है. कार्यक्रम को लेकर टीम के सदस्यों ने गुलमोहर पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल विद्या बक्शी को स्कूल के बच्चों और शिक्षकों समेत आमंत्रित किया है. कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है. इसमें हजारीबाग यूथ विंग के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ कई संगठन का सहयोग मिल रहा है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-criminals-set-fire-to-land-dealers-two-cars-documents-burnt-to-ashes/">हजारीबाग

: जमीन कारोबारी की दो कारों में अपराधियों ने लगायी आग, दस्तावेज जलकर राख
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही