Search

 
 
 

प्रेस क्लब रामगढ़ में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

 
Ramgarh : प्रेस क्लब रामगढ़ के तत्वावधान में शनिवार को क्लब परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में आयरिश अस्पताल प ऑर्किड मेडिकल सेंटर के डॉक्टरों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की. इससे पूर्व मुख्य अतिथि रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने शिविर का उद्घाटन किया. उन्होंने प्रेस क्लब के कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है. पत्रकार निर्भीक होकर पूरी ईमानदारी से अपनी भूमिका का निर्वहन करें, जनहित के मुद्दों को निष्पक्षता से रखें. पुलिस आपकी सुरक्षा को लेकर हमेशा तैयार है. इसके बाद एसपी ने शिविर में अपनी आंखों की जांच कराई. इससे पूर्व क्लब के अध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार बीरू व सचिव धनेश्वर प्रसाद ने एसपी का स्वागत गुलदस्ता भेंटकर किया. मौके पर क्ल्ब के उपाध्यक्ष प्रदीप राज बबलू, सह सचिव व्यास शर्मा, कोषाध्यक्ष दुर्वेज आलम, कार्यकारणी सदस्य रितेश कश्यप, दीपक कुमार, सौरभ नारायण सिंह, आयरिश हॉस्पिटल के डॉ रोशन कुमार, मार्केटिंग मैनेजर गौतम रवानी, ऑर्किड हॉस्पिटल के डॉ मारुति नंदन आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/padma-shri-ashok-bhagat-met-governor-santosh-kumar-gangwar/">

 राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिले पद्मश्री अशोक भगत
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही