Search

 
 
 

सीसीएल गांधीनगर अस्‍पताल में 26 अप्रैल को लगेगा फ्री हृदय रोग संबंधी जांच शिविर

 
Ranchi : सीसीएल के केन्‍द्रीय अस्‍पताल गांधीनगर में 26 अप्रैल को हृदय रोग संबंधी नि:शुल्‍क चिकित्‍सीय शिविर का आयोजन होगा. ये शिविर सुबह 9 बजे से शुरू होगी. इस चिकित्‍सीय शिविर में मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल नई दिल्ली के प्रसिद्ध चिकित्‍सक डॉ. राजीव राठी (सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्‍ट) हृदय रोग से ग्रसित मरीजों की जांच और चिकित्‍सीय सलाह देंगे. इस निःशुल्क हृदय संबंधित चिकित्सीय सलाह का सभी झारखंडवासी लाभ उठा सकते हैं. मरीज के पास यदि पुराने इलाज की रिर्पोट/जांच के पेपर हों तो उसे अवश्‍य अपने साथ लाएं. सीएमडी डॉ. बी. वीरा रेड्डी के निर्देशन में सीसीएल ने अपने कर्मियों और हितधारकों के साथ-साथ समाज के हर वर्ग के लिए चिकित्‍सा सेवा मुहैया कराने के लिए कृतसंकल्पित है. इसके लिए सीसीएल द्वारा समय-समय पर देश के ख्‍याति प्राप्‍त विशेषज्ञ चि‍कित्‍सकों को आमंत्रित कर विभिन्‍न बीमारियों से संबंधित स्‍वास्‍थ्‍य शिविर का आयोजन किया जाता है. जिससे जरूरतमंद परिवारों को गंभीर बीमारी के अत्‍याधुनिक इलाज की सुविधा उनके घर के निकट ही प्राप्‍त हो सके. इससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके. इसे भी पढ़ें -एयरटेल">https://lagatar.in/used-to-cheat-in-the-name-of-part-time-job-cid-arrested-two/">एयरटेल

में पार्ट टाइम जॉब के नाम पर करते थे ठगी, CID ने दो को किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही