Search

 
 
 

25 अगस्त को सीसीएल गांधीनगर अस्पताल में हृदय रोग संबंधी नि:शुल्क चिकित्सीय शिविर

 
Ranchi : सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल गांधीनगर रांची में 25 अगस्त को सुबह 9 बजे से नि:शुल्क हृदय रोग संबंधी चिकित्सीय शिविर (कार्डियक क्लिनिक) लगाया जायेगा. शिविर में मैक्स सुपर स्पेशियलिटी, नई दिल्ली के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ राजीव राठी (सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट) हृदय रोग से ग्रसित मरीजों की जांच करेंगे एवं चिकित्सीय सलाह देंगे. इस शिविर में कोई भी आ सकता है. मरीज के पास यदि पुराने इलाज की रिपोर्ट या जांच के पेपर हों, तो उसे साथ लाने को कहा गया है.

सीएमडी डॉ बी वीरा रेड्डी के मार्गदर्शन में शिविर

सीएमडी डॉ बी वीरा रेड्डी के मार्गदर्शन में सीसीएल अपने कर्मियों एवं हितधारकों के साथ-साथ समाज के हर वर्ग के लिए चिकित्सा सेवा मुहैया कराने के लिए संकल्पित है. इसके लिए सीसीएल द्वारा समय-समय पर देश के ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ चिकित्सकों को आमंत्रित कर विभिन्न बीमारियों से संबंधित स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है, जिससे कि जरूरतमंद परिवार इसका लाभ उठा सके. इसे भी पढ़ें – देवघर">https://lagatar.in/deoghar-secretary-level-officer-did-sparsh-puja-in-baba-temple-on-monday-video-viral/">देवघर

: बाबा मंदिर में सोमवारी पर सचिव स्तर के अधिकारी ने की स्पर्श पूजा, वीडियो वायरल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही