Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पारस हॉस्पिटल एचइसी में 15 दिसंबर को लगेगा निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप

Ranchi: पारस हॉस्पिटल एचइसी में 15 दिसंबर रविवार को निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इसे लेकर शुक्रवार को पारस हॉस्पिटल में प्रेसवार्ता कर हेल्थ कैंप की जानकारी दी गई. प्रेस वार्ता में डॉ कौशिक रॉय मेडिकल सुप्रिटेंडेंट, डॉ मदन गुप्ता, ब्रिगेडियर डॉ आलोक चंद्रा, डॉ उदय शंकर, डॉ सुरेश, डॉ गणेश कुमार, डॉ कुणाल हजारा मौजूद थे. उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर को हेल्थ कैंप एचइसी स्थित पारस हॉस्पिटल में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक लगेगा. हेल्थ कैंप में बीपी, आरबीएस, ईसीजी, स्पाईरोमेट्री, बीएमडी, डाइट एंड न्यूट्रीशन, डॉक्टर्स परामर्श, कटे होठ व तालु के इलाज में निःशुल्क सेवा दी जाएगी. मेगा हेल्थ कैंप में जनरल फिजिशियन, कार्डियोलॉजी, सर्जिकल आंकोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोएंट्रलॉजी, जनरल सर्जरी, कार्डिक सर्जरी, स्त्री रोग, डेंटल, हड्डी रोग, बाल चिकित्सा, इएनटी, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, यूरोलॉजी, मेडिकल आंकोलॉजी, डर्मेटोलॉजी, पल्मोनोलॉजी आदि अन्य विभागों के डॉक्टर मरीज को निःशुल्क परामर्श देंगे. इस कैंप में मरीजों के लिए लैब और रेडियोलॉजी पर 50फीसदी की छूट भी दी जाएगी. इस नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप में जांच करने के लिए मोबाइल नंबर 7282010101 पर निःशुल्क पंजीकरण करना होगा. पारस हॉस्पिटल के मार्केटिंग हेड मानस लाभ ने कहा कि ठंड में हार्ट, लीवर, किडनी, ब्रेन स्ट्रोक, ज्वाइंट पैन जैसे कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इस निःशुल्क हेल्थ कैंप में इन सभी बीमारियों का जांच और निःशुल्क परामर्श डॉक्टरों की ओर से दिया जाएगा. सभी लोगों को इस ठंड के मौसम में अपने स्वास्थ्य की जांच जरूर करवाना चाहिए. पारस हॉस्पिटल मरीजों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहता है. इस कारण समय-समय पर इस तरह का निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप लगा का आयोजन करता रहा है. उन्होंने आम लोगों से इस कैंप का लाभ उठाने की अपील की. इसे भी पढ़ें -हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-directs-ranchi-dc-to-be-physically-present/">हाईकोर्ट

ने रांची DC को सशरीर हाजिर होने का दिया निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही