Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में नहीं मिलेगा मुफ्त बालू, यहां जेएसएमडीसी का कोई घाट नहीं

Dhanbad : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के नॉन टैक्स पेअर्स को मुफ्त बालू देने की घोषणा तो कर दी है, लेकिन इसके धरातल पर उतरने की उम्मीद बहुत कम है. सीएम ने राज्य के सभी नॉन टैक्स पेअर्स को मुफ्त बालू देने की घोषणा की थी. जिसके आलोक में धनबाद जिला खनन विभाग को भी पत्र आया है. जिला खनन पदाधिकारी मिहिर सलकर ने बताया कि विभाग से आए पत्र में लिखा है कि झारखंड स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जेएसएमडीसी) के बालू घाटों से मुफ्त बालू मुहैया कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिले में जेएसएमडीसी का कोई घाट नहीं है, जिससे लाभुकों को मुफ्त बालू दिया जा सके. मिहिर सलकर ने बताया कि आसपास के जिलों में सिर्फ देवघर में ही ऐसा घाट है, जहां से मुफ्त बालू दिया जा सकता है.

मंगलवार को निकलेगा 9 बालू घाटों का टेंडर

मंगलवार को जिले के 9 बालू घाटों का टेंडर एक बार फिर से निकाला जा रहा है. जिससे आम लोगों को महंगे और अवैध बालू की खरीदारी से राहत मिलने की उम्मीद है. ज्ञात हो कि पिदले साल अक्टूबर में निकाले गए टेंडर को रद्द कर दिया गया था. लगातार तीसरी बार यह टेंडर रद्द हुआ है. जिला खनन पदाधिकारी मिहिर सलकर ने बताया कि पिछले टेंडर को रद्द कर नया टेंडर निकाला जा रहा है. एक महीने में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर बालू का उठाव शुरू कराने की उम्मीद है. इससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. जिन बालू घाटों का टेंडर होना है उनमें जहाजटांड़, भौंरा, सिंगरा, नगदा, जाजलपुर, हरिहरपुर, तेलमच्चो, लोहपट्टी व डुमरकुंडा बालू घाट शामिल हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-accused-of-gang-rape-of-minor-gets-20-years-imprisonment-ii-including-two-court-news/">धनबाद

: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष कैद  II समेत कोर्ट की दो खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही