Search

देवकमल हॉस्टिल में 27 फरवरी तक कटे-फटे होंठ और तालु की फ्री में होगी सर्जरी

Ranchi :  देवकमल हॉस्पिटल में मिशन स्माइल संस्था और इंडियन ऑयल के सहयोग से 24 से 24 फरवरी तक फ्री में कटे-फटे होंठ और तालु की सर्जरी की जा रही है. फ्री सर्जरी प्रोग्राम का शुभारंभ आज 24 फरवरी को किया गया. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग के निर्देशक जोन एफ केनेडी मौजूद रहे. इसके  अलावा झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री और वाइस चैयरपर्सन आदित्य मल्होत्रा भी बतौर अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए. वहीं इंडियन ऑयल के महाप्रबंधक कमलेश राय व सीएसआर प्रमुख राकेश रोशन और देवकमल हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. अनंत सिन्हा भी कार्यक्रम के दौरन मौजूद रहे. मशहूर प्लास्टिक सर्जन और अन्य मेडिकल कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम का संचालन एमडी रफी की देख रेख में किया गया.

100-150 मरीजों की सर्जरी का लक्ष्य

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/e03d766c-8274-44ec-91c6-28bd6451d10d-scaled.jpeg"

alt="" width="2560" height="1711" /> देवकमल हॉस्टिपटल के मनोज कुमार ने बताया कि हॉस्पिटल की तरफ से विभिन्न जगहों पर कैंप का भी आयोजन किया गया है. इसका उद्देश्य विशेष कर ऐसे लोगों की सेवा करना है जो आर्थिक रूप से असहाय हैं, ताकि उनका मुफ्त में इलाज हो सके. इस कैंप के तहत लगभग 100-150 मरीजों के कटे-फटे होंठ और तालु की मुफ्त सर्जरी करने का लक्ष्य है. हॉस्पिटल ने मरीज के साथ कम से कम दो अटेंडेंट को रहने की अनुमति दी है. अस्पताल की तरफ से मरीज के साथ-साथ उनके परिजनों के भी खाने-पीने और रहने की व्यवस्था की गयी है. मिशन स्माइल द्वारा स्क्रीनिंग की प्रक्रिया के बाद मरीजों का ऑपरेशन किया जायेगा. डॉक्टर के अनुमति के बाद मरीजों को सुरक्षित वापस घर  भेज दिया जायेगा.  बता दें कि पहले भी देवकमल हॉस्पिटल ने मिशन स्माइल के तहत गरीब असहाय लोगों को काफी मदद की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp