Search

 
 
 

सरकारी अस्पतालों में कैंसर मरीजों का मुफ्त इलाज : स्वास्थ्य उप निदेशक

 
Latehar:  मंगलवार को स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार के स्वास्थ्य उप निदेशक डॉ हरेन चंद्र महतो ने लातेहार सदर अस्पताल के पैलिएटिव वार्ड का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि लातेहार सदर अस्पताल में कैंसर मरीजों का इलाज शुरू हो गया है. अन्य सरकारी अस्पतालों में भी कैंसर का मुफ्त इलाज किया जायेगा. सदर अस्पताल, लातेहार में दस बेड का पैलिएटिव वॉर्ड खोला गया है. मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज किया जाएगा. इससे कैंसर के मरीजों को काफी राहत मिलेगी. इसे भी पढ़ें :बंद">https://lagatar.in/demand-to-restart-the-closed-water-atm-neera-yadav-raised-the-matter-in-vis/">बंद

 पड़े वाटर एटीएम को पुनः चालू कराने की मांग, नीरा यादव ने विस में उठाया मामला

12 सदर अस्पतालों में कैंसर का इलाज

स्वास्थ्य उप निदेशक डॉ हरेन चंद्र महतो ने बताया कि झारखंड में पहले चरण में 12 जिलों के सदर अस्पतालों का चयन किया गया है. इनमें लातेहार, बोकारो, देवघर, धनबाद, गुमला,रांची, दुमका, जामताड़ा, कोडरमा, पलामू, सरायकेला खरसावां तथा पश्चिमी सिंहभूम जिला शामिल हैं. उन्होंने कहा कि कैंसर रोगियों को इलाज व दवाइयों भी उपलब्ध करायी जायेगी. मौके पर सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार, डा नीलमणी कुमार, राजीव कुमार व राजदेव कुमार समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jssc-has-released-vacancies-for-690-posts/">जमशेदपुर

: शहीद रघुनाथ महतो चुआड़ सेना ने भरी हुंकार, एसटी के लिए 5 अप्रैल को रेल रोको की चेतावनी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही